{"_id":"67053bd2abb32f12340f6f19","slug":"anurag-thakur-said-congress-policies-in-himachal-became-reason-for-their-defeat-in-haryana-elections-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Election: अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस का खटाखट मॉडल फेल, हिमाचल में हांफ रही नीतियां उन्हें ले डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Election: अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस का खटाखट मॉडल फेल, हिमाचल में हांफ रही नीतियां उन्हें ले डूबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 08 Oct 2024 07:34 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हरियाणा में भाजपा की जीत पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं कांग्रेस की हार के लिए उनकी नीतियों को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब हुई है। भाजपा ने कुल 48 सीटों पर जीत दर्ज कर जीत की हैट्रिक लगाई है। पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।
Trending Videos
वहीं, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हरियाणा चुनाव के परिणाम के नतीजों पर खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का खटाखट-खटाखट मॉडल फेल हुआ है। हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना में हांफ रही कांग्रेस की नीतियों का खामिजाया पार्टी को हरियाणा में भुगतना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
#WATCH हरियाणा चुनाव के परिणाम पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "जनता का बहुत-बहुत आभार कार्यकर्ताओं की मेहनत रंंग लाई...मतदान के दिन सभी भाजपा के साथ खड़ी थी..कांग्रेस का खटाखट-खटाखट मॉडल फेल हुआ है...हरियाणा की जनता का बहुत-बहुत आभार और हरियाणा के बीजेपी के कार्यकर्ताओं को… pic.twitter.com/ua9YRaQ0cb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2024
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब एग्जिट पोल दिखाए जा रहे थे उसे हरियाणा की जनता ने नकारते हुए एकजुट होकर भाजपा की सरकार बनाई है। न बटे न कटे एकजुट होकर बढ़े। जवान, किसान पहलवान, महिला और मजदूर सभी ने मतदान के दिन भाजपा का साथ देते हुए तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने के लिए मतदान किया था।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस जीत के लिए हरियाणा की जनता का बहुत-बहुत आभार। हरियाणा बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं और मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा में लंबे समय तक काम किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के रहते हमने चुनाव लड़ा जिसका हमें फायदा मिला है। चुनाव के लिए सबसे ज्यादा मेहनत पार्टी कार्यकर्ताओं ने की थी, जिसका नतीजा रहा कि हरियाणा में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनी है।