{"_id":"698d812ec95a50399d09273c","slug":"aviation-security-training-institute-to-open-in-chandigarh-old-airport-terminal-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल में खुलेगा एविएशन सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, शुरुआत जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल में खुलेगा एविएशन सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, शुरुआत जल्द
अरविंद बाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों के अनुसार यहां आधुनिक क्लासरूम और विशेष लैब तैयार की जा रही हैं। संस्थान में एविएशन सिक्योरिटी स्टाफ, सीआईएसएफ कर्मी और एयरलाइंस के सदस्य प्रशिक्षण ले सकेंगे।
सुनसान पड़ा चंडीगढ़ एयरपोर्ट
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
साल 2015 में नए टर्मिनल के निर्माण के बाद यात्रियों के लिए बंद हुआ चंडीगढ़ एयरपोर्ट का पुराना टर्मिनल अब नई भूमिका में नजर आएगा।
Trending Videos
यहां एविएशन सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए आधारभूत ढांचा तैयार करने का काम शुरू हो चुका है। वर्तमान में देश में ऐसे संस्थान केवल दो एयरपोर्ट पर संचालित हैं। चंडीगढ़ में इसकी शुरुआत होने से नॉर्थ रीजन सहित देशभर के एविएशन सुरक्षा कर्मियों को प्रशिक्षण की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नया टर्मिनल शुरू होने के बाद पुराने भवन का उपयोग प्रशासनिक कार्यों के लिए किया जा रहा था। अब इसे सुरक्षा मानकों से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग के लिए विकसित किया जा रहा है। अभी तक चंडीगढ़ से जुड़े सुरक्षा कर्मियों को प्रशिक्षण के लिए नई दिल्ली जाना पड़ता था लेकिन संस्थान खुलने के बाद यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों के अनुसार यहां आधुनिक क्लासरूम और विशेष लैब तैयार की जा रही हैं। संस्थान में एविएशन सिक्योरिटी स्टाफ, सीआईएसएफ कर्मी और एयरलाइंस के सदस्य प्रशिक्षण ले सकेंगे। बैगेज स्क्रीनिंग, संदिग्ध वस्तुओं की पहचान, बम थ्रेट डिस्पोजल सहित सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि दो से तीन माह में संस्थान की शुरुआत का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि बदलते सुरक्षा मानकों को देखते हुए ऐसे प्रशिक्षण केंद्र की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसके शुरू होने से क्षेत्रीय एयरपोर्ट्स की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।