फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Body handed over to family in PU student death case

पीयू छात्रा मौत मामला: परिवार से बनी सहमति, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने लिया शव; गांव में हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 29 Jul 2026 10:28 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 29 Jul 2026 10:28 PM IST
सार

ज्योति की करंट लगने से हुई मौत के मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन और परिजनों के बीच सहमति बन गई जिसके बाद बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद ज्योति का उसके गांव में अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
Body handed over to family in PU student death case
ज्योति, मृतका - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी की माइक्रोबायोलॉजी विभाग की रिसर्च स्कॉलर ज्योति की करंट लगने से हुई मौत के मामले में मंगलवार देर रात यूनिवर्सिटी प्रशासन और परिजनों के बीच सहमति बन गई। इसके बाद बुधवार को डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। पैतृक गांव ले जाकर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


परिवार की मांग पर लिया गया फैसला
यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार मंगलवार को कुलपति की अध्यक्षता में मृतका के परिजनों के साथ बैठक हुई थी। बैठक में परिवार की मांगों पर विस्तार से चर्चा के बाद आर्थिक सहायता और नौकरी देने का निर्णय लिया गया। इसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और शव ले जाने पर सहमति दे दी।
विज्ञापन


हादसे की जांच जारी
ज्योति की मंगलवार सुबह दक्षिण परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान पानी भरे क्षेत्र में करंट आने से वह उसकी चपेट में आ गई थी। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन दोनों अलग-अलग स्तर पर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed