फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cases filed against BJP four leaders In Firozpur and Zira Court

गुजरात के उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और रवि किशन समेत भाजपा के चार नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 02 Mar 2021 09:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Mar 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
Cases filed against BJP four leaders In Firozpur and Zira Court
फिरोजपुर में किसान भाजपा नेताओं पर मामला दायर करने के बाद दस्तावेज दिखाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में गुजरात के उपमुख्यमंत्री समेत भाजपा के चार नेताओं के खिलाफ पंजाब के जीरा व फिरोजपुर की अदालत में फौजदारी मुकदमे दायर किए गए हैं। यह मामले जिले के चार किसानों की शिकायत पर दायर हुए हैं। 

विज्ञापन


किसानों के वकील रजनीश दहिया ने बताया कि मंगल सिंह, जगजीत सिंह, सर्बजीत सिंह व बलराज सिंह ने आंदोलनकारी किसानों पर विवादित टिप्पणी कर बदनाम करने के प्रयास में 20 जनवरी को गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद रवि किशन व राष्ट्रीय सचिव राम महादेव को नोटिस भेजकर किसानों से माफी मांगने की बात कही थी। उक्त भाजपा नेताओं ने 15 दिन तक कोई जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन


इस पर किसान मंगल सिंह ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जगजीत सिंह ने उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, सर्बजीत सिंह ने सचिव राम महादेव के खिलाफ जीरा की अदालत और किसान बलराज सिंह ने सांसद रवि किशन के खिलाफ फिरोजपुर की अदालत में फौजदारी मामला दायर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील दहिया ने बताया कि जीरा अदालत ने 21 मई और फिरोजपुर अदालत ने आठ अप्रैल की तारीख दी है। इस दिन किसान सभी सबूत अदालत में पेश करेंगे। किसान बलराज सिंह ने कहा कि किसानों को उक्त नेताओं ने बदनाम करने का प्रयास किया है, जबकि किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। 


उक्त नेताओं को नोटिस भी भेजा था ताकि किसानों से माफी मांग लें। इन्होंने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया था, सिर्फ नितिन पटेल ने जवाब दिया था, वह भी संतोषजनक नहीं था। इसीलिए उक्त नेताओं पर फौजदारी मामला अदालत में दायर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed