फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh 26 officials, including 16 IAS officers, transferred in haryana

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची

Tue, 08 Sep 2026 04:01 PM IST
मयूर शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 08 Sep 2026 04:01 PM IST
सार

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेशानुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं, वहीं जिलों और बोर्ड-निगमों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन
Chandigarh 26 officials, including 16 IAS officers, transferred in haryana
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और हरियाणा सिविल सेवा (HCS) के कुल 26 अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियां की हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेशानुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं, वहीं जिलों और बोर्ड-निगमों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन


आईएएस अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां

 * राजीव रंजन: प्रधान सचिव, श्रम विभाग; अतिरिक्त प्रभार प्रधान सचिव, मत्स्य पालन विभाग।
 * अमनीत पी. कुमार: प्रधान सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, फ्यूचर विभाग और खेल विभाग।
 * शेखर विद्यार्थी: प्रधान सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग; अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
 * जे. गणेशन: महानिदेशक, नागरिक संसाधन सूचना विभाग, हरियाणा AI डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (HAIDP), क्लीन एयर प्रोजेक्ट (HCAPSD), टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और अर्बन एस्टेट्स।
विज्ञापन

 * अशोक कुमार मीणा: आयुक्त एवं सचिव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग तथा विदेश सहयोग विभाग।
 * चंदर शेखर खरे: प्रबंध निदेशक, हैफेड (HAFED) तथा महानिदेशक एवं सचिव, हाउसिंग फॉर ऑल विभाग।
 * शरणदीप कौर बराड़: महानिदेशक एवं सचिव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग तथा मिशन निदेशक, स्टेट अर्बन लाइवलीहुड मिशन।
 * मणि राम शर्मा: सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा मुख्य निपटान आयुक्त।
 * राजनारायण कौशिक: प्रबंध निदेशक, HARTRON तथा हरियाणा राज्य भंडारण निगम।
 * अमित खत्री: निदेशक, कृषि विभाग; प्रबंध निदेशक, हरियाणा बीज विकास निगम; निदेशक एवं विशेष सचिव, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN)।
विज्ञापन
विज्ञापन


 * विनय प्रताप सिंह: प्रशासक, ट्रेड फेयर अथॉरिटी (नई दिल्ली); प्रबंध निदेशक, HSIIDC तथा हरियाणा फाइनेंशियल कॉरपोरेशन।
 * मुकुल कुमार: मुख्य प्रशासक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP); प्रबंध निदेशक, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड और HMRTC; निदेशक, हॉस्पिटैलिटी।
 * सुशील सरवान: निदेशक एवं विशेष सचिव, विकास एवं पंचायत विभाग; प्रबंध निदेशक, हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक (HARCO Bank)।
 * पार्थ गुप्ता: निदेशक, खेल एवं पर्यटन विभाग; अतिरिक्त प्रभार निदेशक एवं विशेष सचिव, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग।
 * अनीश यादव: आयुक्त, आबकारी एवं कराधान; विशेष सचिव, वित्त विभाग; प्रबंध निदेशक, हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चरल मार्केटिंग कॉरपोरेशन (गन्नौर)।
 * विवेक पदम सिंह: प्रशासक, HSVP रोहतक तथा अतिरिक्त निदेशक, अर्बन एस्टेट रोहतक।

एचसीएस अधिकारियों के नए दायित्व

 * योगेश कुमार मेहता: सचिव, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड; अतिरिक्त प्रभार सचिव, हरियाणा राज्य खाद्य आयोग।
 * निशु उर्फ नम्रता सिंगल: अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), प्रारंभिक शिक्षा विभाग तथा अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद।
 * विराट: ओएसडी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव; अतिरिक्त प्रभार नियंत्रक एवं अतिरिक्त सचिव, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग।
 * जगदीप सिंह: संपदा अधिकारी, HSVP हिसार तथा भूमि अधिग्रहण अधिकारी, हिसार।
 * संदीप अग्रवाल: अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग।
 * राकेश सैनी: संपदा अधिकारी-II, HSVP गुरुग्राम तथा भूमि अधिग्रहण अधिकारी, गुरुग्राम।
 * अनुपमा मलिक: संपदा अधिकारी-I, HSVP गुरुग्राम।
 * सुरेश रावेश: संयुक्त परिवहन आयुक्त, हरियाणा (पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा में थीं)।
 * नीरज शर्मा: सचिव, राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण तथा सचिव (विधिक), हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)।
 * मयंक वर्मा: संयुक्त निदेशक (प्रशासन), खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आयुष्मान भारत (हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed