{"_id":"69eed28a3eecdcb2dd02826a","slug":"chandigarh-heat-mausam-yellow-alert-for-rain-and-thunderstorms-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"तप रहा चंडीगढ़: पांच साल में सबसे गर्म रहा 26 अप्रैल, आज से दो मई तक बारिश और आंधी का येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तप रहा चंडीगढ़: पांच साल में सबसे गर्म रहा 26 अप्रैल, आज से दो मई तक बारिश और आंधी का येलो अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 27 Apr 2026 08:36 AM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2026 का अप्रैल जलवायु परिवर्तन की सीधी मार झेल रहा है। पिछले दो वर्षों (2023 और 2024) में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अप्रैल इतना नहीं तपा था।
चंडीगढ़ में भीषण गर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इस बार अप्रैल के महीने ने ही जून की झुलसाने वाली गर्मी का अहसास करा दिया है। रविवार को चंडीगढ़ में गर्मी ने पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले पांच साल में 26 अप्रैल सबसे गर्म रहा।
सूर्य देव के कड़े तेवरों के चलते अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से बेहाल शहरवासियों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, आज से मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है जिससे तपिश से राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2026 का अप्रैल जलवायु परिवर्तन की सीधी मार झेल रहा है। पिछले दो वर्षों (2023 और 2024) में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अप्रैल इतना नहीं तपा था। मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल ने बताया कि पिछले 17 वर्षों में चंडीगढ़ की क्लाइमेट एक्सट्रेमिटी (जलवायु गंभीरता) में 21.7 फीसदी का इजाफा हुआ है। यही वजह है कि शहर में कभी अचानक अत्यधिक गर्मी पड़ती है तो कभी बेमौसम भारी बारिश होती है। चंडीगढ़ की जलवायु में आ रहा यह बदलाव केवल बढ़ती गर्मी नहीं बल्कि बिगड़ते पारिस्थितिक संतुलन का संकेत है। जहां 2023 में अप्रैल शीतल था, वहीं 2026 में पारा 40 के पार जाना चिंताजनक है।
2025 40.5
2024 38.2
2023 37.0
2022 38.5
Trending Videos

50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने झुलसाने वाली गर्मी के बीच राहत की भविष्यवाणी भी की है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिससे 27 से 30 अप्रैल शहर में 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है जिसके लिए 2 मई तक का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच सीधे धूप में निकलने से बचें।वर्ष अधिकतम तापमान
2026 40.82025 40.5
2024 38.2
2023 37.0
2022 38.5

कमेंट
कमेंट X