सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh SSP Sumer Pratap Singh Promoted to DIG Previously Honored with DGP Commendation Disc

Chandigarh: एसएसपी सुमेर प्रताप सिंह बने डीआईजी, डीजीपी कमेंडेशन डिस्क से किया जा चुका सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 11 Apr 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
सार

सुमेर प्रताप सिंह 2012 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह चंडीगढ़ में एसएसपी ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी का कार्यभार देख रहे थे।

Chandigarh SSP Sumer Pratap Singh Promoted to DIG Previously Honored with DGP Commendation Disc
सुमेर प्रताप सिंह - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे एसएसपी सुमेर प्रताप सिंह को डीआईजी प्रमोट किया गया है। शुक्रवार शाम को उनके प्रमोशन के आदेश जारी हो गए। अब वे डीआईजी के तौर पर ट्रैफिक और सिक्योरिटी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Trending Videos


सुमेर प्रताप सिंह 2012 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह चंडीगढ़ में एसएसपी ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी का कार्यभार देख रहे थे। उनके कार्यकाल में ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अहम कदम उठाए गए, जिनके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले। उनकी बेहतर सेवाओं के लिए उन्हें डीजीपी कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल, यमुनानगर और पंचकुला में रह चुके हैं तैनात

अपने करियर के दौरान उन्होंने पंचकूला में डीसीपी, कुरुक्षेत्र में एएसपी, गुरुग्राम में एसीपी के रूप में सेवाएं दी हैं। इसके अलावा वे यमुनानगर, कैथल और भिवानी में एसपी रह चुके हैं। हरियाणा पुलिस टेलीकम्युनिकेशन में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई, जबकि मधुबन स्थित एचपीए में नेशनल हाईवे ट्रैफिक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला।

इसके साथ ही वे हरियाणा के राज्यपाल के एडीसी, एसपी सिक्योरिटी-1 हरियाणा और पहली बटालियन एचएपी के कमांडेंट के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। पंचकूला में डीसीपी रहते हुए उन्होंने सीआईडी का अतिरिक्त चार्ज भी संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed