{"_id":"699be4240b6bb06472068be7","slug":"chandigarh-time-bank-where-time-is-deposit-not-money-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ का टाइम बैंक: जहां रुपये नहीं, समय होता है जमा; जरूरतमंदों की मदद के बदले मिलता है टाइम क्रेडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ का टाइम बैंक: जहां रुपये नहीं, समय होता है जमा; जरूरतमंदों की मदद के बदले मिलता है टाइम क्रेडिट
नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार
टाइम बैंक ऑफ इंडिया की गवर्निंग बॉडी के सदस्य आईडी सिंह के अनुसार इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक पहुंचना है जो अकेले रहते हैं, जिनके बच्चे विदेश या दूसरे शहरों में हैं या जिन्हें सामाजिक और भावनात्मक सहारे की जरूरत है।
टाइम बैंक
- फोटो : Istock
विज्ञापन
विस्तार
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां हर सेवा की कीमत तय होती है। वहीं, एक ऐसा बैंक भी है जहां न रुपये जमा होते हैं, न डॉलर, यहां जमा होता है केवल समय।
इस अनोखी पहल का नाम है टाइम बैंक ऑफ इंडिया, जिसका उद्देश्य समाज में एक-दूसरे की मदद की संस्कृति को बढ़ावा देना है। देशभर में इस बैंक के 9,278 खाताधारक हैं और यह 420 शहरों में सक्रिय है।
ट्राइसिटी क्षेत्र में लगभग 450 सदस्य इस बैंक से जुड़े हैं, जिनमें से करीब ढाई सौ सदस्य चंडीगढ़ में हैं। ट्राइसिटी में अब तक लगभग 200 घंटे का समय बैंक में जमा किया जा चुका है। शहर के सबसे समय-समृद्ध सदस्य एचबीएस पुनिया हैं। उनके खाते में 60 घंटे जमा हैं। वे बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।
टाइम बैंक ऑफ इंडिया की गवर्निंग बॉडी के सदस्य आईडी सिंह बताते हैं कि 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी महिला या पुरुष इसका सदस्य बन सकता है। इसमें कोई सदस्यता शुल्क नहीं लिया जाता और पूरा सिस्टम ऑनलाइन संचालित होता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें पैसों का कोई लेन-देन नहीं होता।
Trending Videos