{"_id":"6a8d923ac024c1b78f0f53fc","slug":"final-list-of-candidates-released-for-pu-student-council-elections-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू छात्र परिषद चुनाव: उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी, अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू छात्र परिषद चुनाव: उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी, अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में
Tue, 25 Aug 2026 06:32 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:32 PM IST
सार
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव का बिगुल बज चुका है। मंगलवार को प्रत्याशिओं की फाइनल लिस्ट जारी हो गई है।
विज्ञापन
पंजाब विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव 2026-27 के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। चुनाव 31 अगस्त 2026 को होने हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी सूची में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए आदिल बराड़, अंकित, दर्शप्रीत सिंह और गुरमन सिंह सिद्धू चुनाव मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए आकांक्षा ठाकुर, अरमान सिंह, अरमान सिंह (भिंडर), मनमीत कौर और विपुल भादू उम्मीदवार हैं।सचिव पद के लिए आर्यन सहारन, ध्यान सिंह और मुस्कान चौहान के बीच मुकाबला होगा। वहीं, संयुक्त सचिव पद के लिए अमीन कौर, देवराज सिंह नैन, राम चंदर सिंह और विशाल (बामल) चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ने सभी संबंधित विभागों और हॉस्टल के नोटिस बोर्ड पर उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। अब चुनाव को लेकर कैंपस में प्रचार और छात्रों के बीच उम्मीदवारों के समर्थन जुटाने की गतिविधियां तेज होंगी
विज्ञापन