सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana congress state president Election

हरियाणा कांग्रेस में बड़ी चौधर की तैयारी:  जिला अध्यक्षों के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष की बारी, जोर-आजमाइश शुरू

अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 16 Aug 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान का कार्यकाल पूरा हो चुका है। अब प्रदेश अध्यक्ष जैसे अहम पद पर किसी अपने को बैठाने के लिए सभी गुटों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है।

Haryana congress state president Election
कांग्रेस का झंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

11 साल बाद हरियाणा कांग्रेस में संगठन विस्तार के तहत 32 जिलाध्यक्षों की घोषणा हो गई है। इस छोटी चौधर में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने खूब जोड़तोड़ लगाकर अपना पलड़ा भारी रखने की कोशिश की। अब प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर बड़ी चौधर की तैयारी के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं के गुटों ने जोर-आजमाइश शुरू कर दी है।

Trending Videos


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार दो माह के गहन मंथन के बाद 32 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पक्ष के जिलाध्यक्षों की संख्या ज्यादा रही है लेकिन शीर्ष कांग्रेस ने सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा का कद भी बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं से लिया जाएगा फीडबैक

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान का कार्यकाल पूरा हो चुका है। अब प्रदेश अध्यक्ष जैसे अहम पद पर किसी अपने को बैठाने के लिए सभी गुटों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो इसके लिए कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता लगातार दिल्ली दौड़ भी लगा रहे हैं। हालांकि, हाईकमान ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी कांग्रेसी नेताओं से फीडबैक लेकर निष्पक्ष तरीके से पूर्ण किया जाएगा।

ये हैं दावेदार 

प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों में राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला, अंबाला से सांसद वरुण मुलाना, सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव शामिल हैं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के सवाल का जवाब भी नियुक्तियों के साथ दिया जाएगा। प्रदेश प्रभारी ने जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ गुटबाजी से ऊपर उठकर सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed