सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Home Minister Anil Vij targeted Gandhi family

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: विज बोले- ये बस नौटंकी हो रही, गांधी परिवार राजस्थान के खेल की रचयिता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Sep 2022 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार

मल्लिकार्जुन खरगे को हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का साथ मिला है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा मल्लिकार्जुन खरगे  के प्रस्तावक बने हैं। नामांकन दाखिल करते वक्त भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा खरगे के साथ रहे।

Haryana Home Minister Anil Vij targeted Gandhi family
अनिल विज - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। अचानक मल्लिकार्जुन खरगे की एंट्री ने सबको चौंक दिया। वहीं हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर तंज कसा। विज ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव कांग्रेस की अपनी लड़ाई है। हमें इससे कुछ लेना-देना नहीं है। हम तो बस इतना जानते हैं कि जो कुछ भी हो रहा है, ये बस नौटंकी करवा रहे हैं। राजस्थान के खेल के रचयिता यही (गांधी परिवार) हैं।

Trending Videos


मल्लिकार्जुन खरगे को मिला हुड्डा का साथ
उधर, मल्लिकार्जुन खरगे को हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का साथ मिला है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा मल्लिकार्जुन खरगे  के प्रस्तावक बने हैं। नामांकन दाखिल करते वक्त भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा खरगे के साथ रहे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे के अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा। उनका कद्दावर और संतुलित नेतृत्व पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरगे का किसान परिवार से नाता
मल्लिकार्जुन खरगे ने 1969 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। 1972 में पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता। यह जीत खरगे ने गुरमीतकल सीट पर हासिल की थी। इसी सीट से खरगे नौ बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। इससे पहले वह गुलबर्गा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।  मल्लिकार्जुन खरगे का जन्म कर्नाटक राज्य के बीदर जिले में हुआ है। उनका ताल्लुक एक किसान परिवार से हैं। 2005 से 2008 तक कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साल 2009 में पहली बार लोकसभा का चुनाव जीता। अब कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में हैं। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed