{"_id":"634fbd32febfe92c9d6609b0","slug":"haryana-minister-anil-vij-attacked-gandhi-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल विज का बड़ा हमला: नेहरू परिवार का गांधी परिवार से कोई रिश्ता नहीं, तब ये किस बात के गांधी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल विज का बड़ा हमला: नेहरू परिवार का गांधी परिवार से कोई रिश्ता नहीं, तब ये किस बात के गांधी?
Wed, 19 Oct 2022 02:44 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 Oct 2022 02:44 PM IST
सार
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को गांधी परिवार पर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव पर भी सवाल खड़े किए और नए अध्यक्ष को गांधी परिवार का रिमोट बता दिया।
विज्ञापन
मंत्री अनिल विज
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान विज ने गांधी परिवार पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव गांधी परिवार के रिमोट की खातिर हो रहा है। चुनाव में सिर्फ रिमोट तय होना है।
विज्ञापन
विज ने आगे कहा कि इन्होंने सीताराम केसरी को अध्यक्ष बनाया और बाद में दफ्तर से बाहर फेंक दिया। सबसे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 1939 में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। नेताजी के सामने गांधी जी के प्रत्याशी पट्टाभि सीतारमैया थे। मगर सीतारमैया को हार का सामना करना पड़ा था। मगर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। उन्हें पद और कांग्रेस छोड़ने पर मजबूर किया गया। इसके बाद नेताजी ने अपनी अलग पार्टी बनाई।
विज्ञापन
अनिल विज ने कहा कि गांधी परिवार के सिवाय नए अध्यक्ष पार्टी नहीं चला सकते हैं। अनिल विज ने आगे कहा कि ये किस बात के गाधी हैं? मैंने महात्मा गांधी का फैमिली ट्री देखा है। नेहरू परिवार का गांधी परिवार से कोई रिश्ता नहीं है। विज ने तर्क दिया कि इंदिरा गांधी की शादी फिरोज शाह गैंडी से हुई थी, जिसकी स्पेलिंग GHANDY थी। मगर इन्होंने गैंडी को गांधी बना दिया और महात्मा गांधी का नाम चुरा लिया।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी आज चुनाव से तय करेगी की गांधी परिवार का अब रिमोट कोन बनेगा श्रीमान शशि थरूर जी यां श्रीमान मल्लिकार्जुन खड़गे जी ?
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) October 19, 2022