सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Top Five News 18 july 2021

हरियाणा की पांच बड़ी खबरें: 26 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, सिरसा में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 18 Jul 2021 04:24 PM IST
सार

सिरसा में प्रशासन के साथ एक घंटे बैठक के बाद भी समाधान न निकलने पर किसानों ने बैठक की और फैसला किया कि जब तक पांचों किसानों को रिहा नहीं किया जाता तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इसके बाद किसानों ने लघु सचिवालय की ओर जाने वाले रास्ते पर दक्ष प्रजापति चौक पर पड़ाव डाल दिया।

विज्ञापन
Haryana Top Five News 18 july 2021
हरियाणा की पांच बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हरियाणा सरकार ने 26 जुलाई तक प्रदेश में कोरोना लॉकडाउन बढ़ा दिया है। हालांकि पहले जारी रियायतें मिलती रहेंगी। हरियाणा में किसानों का विरोध-प्रदर्शन गहराता जा रहा है। सिरसा में किसानों और प्रशासन के बीच बैठक बेनतीजा रही। इसके बाद किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस मामले में गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश का कानून सर्वोपरि है, यह किसी के कहने या धरना लगाने से नहीं चलेगा। उधर, पानीपत में चार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आइए एक नजर डालते हैं हरियाणा की इन पांच बड़ी खबरों पर... 

Trending Videos


प्रदेश में 26 जुलाई तक लॉकडाउन
हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 'महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा' के तहत 26 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। हालांकि इस दौरान पहले से जारी रियायतें लोगों को मिलती रहेंगी। हरियाणा में 50 फीसदी क्षमता के साथ बार और रेस्टोरेंट सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक संचालित होंगे। इस दौरान कोरोना से बचाव के सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत में शराब ठेके पर लूट
हरियाणा के पानीपत में अनाज मंडी कट पर शनिवार रात साढ़े नौ बजे एक शराब ठेके पर कार सवार चार बदमाशों ने हवाई फायर कर सवा लाख रुपये लूट लिए। सेल्समैन ने बताया कि बदमाशों ने दो हवाई फायर किए, जबकि तीन फायर ठेके की तरफ निशाना लगाकर किए थे। जिसके बाद वह जान बचाकर भाग गए। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...

सिरसा में बेनतीजा रही प्रशासन और किसानों की बैठक

राजद्रोह समेत अन्य धाराओं में गिरफ्तार पांच किसानों की रिहाई की मांग करते हुए संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व में किसान शनिवार को एसपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। किसानों को डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की गाड़ी पर हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया था। प्रशासन के अनुरोध पर 20 सदस्यीय कमेटी ने एक घंटे तक वार्ता की। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...

भव्य होगा सूरजकुंड मेला
केंद्र सरकार ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सांस्कृतिक केंद्र स्थापित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला को और अधिक भव्य बनाने के साथ विस्तार दिया जाएगा। इस दिशा में केंद्र और हरियाणा सरकार योजना तैयार कर संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। कुरुक्षेत्र में भी एक नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर बनेगा। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...

सिरसा मामले में विज ने दी प्रतिक्रिया
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश का कानून सर्वोपरि है। कानून मेरे या फिर किसी और के कहने से नहीं चलता। विज ने यह प्रतिक्रिया सिरसा में आंदोलनकारी किसानों पर दर्ज हुए एफआईआर व देशद्रोह के मामलों पर दी है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed