{"_id":"6a958c4c0ad91883af09e8eb","slug":"punjab-bjp-in-charge-satish-poonia-said-the-bjp-will-contest-all-117-seats-in-punjab-2026-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया का दावा: बोले- केंद्र से संदेश लाया हूं- 117 सीटों पर दमखम से लड़ेगी बीजेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया का दावा: बोले- केंद्र से संदेश लाया हूं- 117 सीटों पर दमखम से लड़ेगी बीजेपी
Mon, 31 Aug 2026 07:50 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:50 PM IST
सार
डॉ. पूनिया ने कहा कि आने वाले दिनों में वे जालंधर में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ विस्तृत संगठनात्मक बैठकें करेंगे तथा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
सतीश पूनिया, भाजपा के पंजाब प्रभारी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब भाजपा के नए प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि सूबे में भाजपा 117 सीटों पर अपने दमखम पर लड़ेगी। वे केंद्रीय नेतृत्व के प्रतिनिधि के रूप में यह स्पष्ट संदेश लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि साल 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले जमीनी स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों व सह प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह रैना की मौजूदगी में प्रेसवार्ता के दौरान पूनिया ने कहा, उनका तत्काल फोकस पंजाब में संगठन को समझने, उसके कामकाज की समीक्षा करने तथा बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने पर रहेगा। भाजपा कोर कमेटी, पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठकें उनके प्रारंभिक संगठनात्मक कार्यक्रम का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन
पूनिया ने कहा कि राजनीति में चर्चाओं का पूरा स्थान होता है, लोग बोलने, सोचने और लिखने के लिए स्वतंत्र होते हैं। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर पूनिया ने कहा, पीएम लोकतांत्रिक देश के मुखिया हैं, उनसे कोई भी देश, प्रदेश के मुद्दों पर मिल सकता है, इसका मतलब यह नहीं कि भाजपा-शिअद (बादल) के बीच गठबंधन होने वाला है।
विज्ञापन
पूनिया ने कहा, भाजपा ने त्रिपुरा, पश्चिमी बंगाल और हरियाणा में मिथक तोड़ा है, वहां कोई सोच नहीं सकता था कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ आएगी, ऐसा ही पंजाब में होगा। पंजाबी हमारे संकल्पों को समझेंगे और डबल इंजन सरकार को सेवा का मौका जरूर देंगे। पूनिया ने कहा, गठबंधन पर कुछ नेताओं के व्यक्तिगत बयान हो सकते हैं, इसका संदर्भ और विस्तार वे ही बता सकते हैं मगर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से अभी यही संदेश है कि भाजपा पंजाब में 117 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
डॉ. पूनिया ने घोषणा की कि भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक पंजाब सहित पूरे देश में आयोजित किया जाएगा। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, युवाओं, नवाचार और अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये कार्यक्रम बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर आयोजित होंगे।
पूनिया ने कहा, अरविंद केजरीवाल समेत आप नेता ईडी से डरते क्यों हैं, यदि वे खरे हैं तो ईडी को स्वतंत्रता से काम करने दें।
कार्यकर्ता के लिए काम और कार्यकर्ता के माध्यम से काम
डॉ. पूनिया ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और पार्टी का प्रयास रहेगा कि संगठनात्मक गतिविधियों के केंद्र में कार्यकर्ताओं को रखा जाए।
उन्होंने कहा, संगठन में पद सीमित हैं और चुनावों में टिकट भी सीमित होते हैं, लेकिन पार्टी ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और जिम्मेदारी देने का प्रयास किया है। जो लोग लगातार पार्टी से जुड़े रहते हैं और प्रतिबद्धता के साथ काम करते हैं, उन्हें संगठन द्वारा निश्चित रूप से पहचान और सम्मान मिलता है।
साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने और पार्टी के संगठनात्मक मूल्यों एवं अनुशासन के दायरे में अपनी बात रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि भाजपा एक कैडर आधारित संगठन है और मिशन पंजाब 2027 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अनुशासन, संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयास आवश्यक होंगे।
संगठन, जन मुद्दों और 2027 पर फोकस
डॉ. पूनिया ने कहा कि आने वाले दिनों में वे जालंधर में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ विस्तृत संगठनात्मक बैठकें करेंगे तथा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद कर पार्टी की ताकत, चुनौतियों और प्राथमिकताओं को समझेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की व्यवस्थित समीक्षा करेगी, जमीनी स्तर पर अपनी मौजूदगी को मजबूत करेगी और 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए व्यापक रोडमैप तैयार करेगी।
उन्होंने कहा, “मिशन पंजाब के लिए पहला और सबसे महत्वपूर्ण कारक मजबूत संगठन है। मेरी प्राथमिकता उस संगठन को मजबूत करना, उसे हर बूथ तक पहुंचाना और आने वाली राजनीतिक चुनौतियों के लिए पार्टी को तैयार करना है।” डॉ. पूनिया ने कहा कि पंजाब के संगठनात्मक प्रभारी के रूप में उनकी मुख्य भूमिका पर्दे के पीछे रहकर पार्टी को मजबूत करने की होगी। साथ ही संगठन की आवश्यकता के अनुसार वे भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और मीडिया के साथ नियमित संवाद भी करते रहेंगे।