{"_id":"63dc1ae4b9f3684c944bca90","slug":"removal-of-old-vehicles-from-ncr-will-start-from-gurugram-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: NCR से पुराने वाहनों को हटाने की गुरुग्राम से होगी शुरुआत, 5 हजार आटो हटाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: NCR से पुराने वाहनों को हटाने की गुरुग्राम से होगी शुरुआत, 5 हजार आटो हटाए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 03 Feb 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
सार
एनसीआर में डीजल के 10 साल पुराने और पेट्रोल के 15 साल पुराने वाहन चलाने पर प्रतिबंध है। स्क्रैप नीति के तहत गुरुग्राम जिले से पुराने वाहनों को हटाने की शुरुआत की जाएगी। शुरुआत में पांच हजार ऑटो को हटाया जाएगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : @mlkhattar
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि स्क्रैप नीति के तहत गुरुग्राम जिले से पुराने वाहनों को हटाने की शुरुआत की जाएगी। शुरुआत में पांच हजार ऑटो को हटाया जाएगा। साथ ही हरियाणा सरकार इलेक्टि्रक वाहनों को बढ़ावा दे रही है और बसों समेत अन्य सरकाररी वाहन खरीदे जा रहे हैं। एनसीआर में डीजल के 10 साल पुराने और पेट्रोल के 15 साल पुराने वाहन चलाने पर प्रतिबंध है।
Trending Videos
लोगों पर प्रभाव डालने के लिए बदला विजिलेंस का नाम
मनोहर लाल ने कहा कि विजिलेंस कई अलग-अलग विभागों में भी बनी हुई है। इसलिए भ्रष्टाचार रोकने के लिए लोगों पर विभाग के नाम पर भी प्रभाव पड़े, इसलिए राज्य सतर्कता ब्यूरो का नाम एंटी क्रप्शन ब्यूरो रखा है। इसके अलावा विभागों में बनी विजिलेंस कमेटियां अपना काम करती रहेंगी। विजिलेंस का मतलब निगरानी है, लेकिन एंटी क्रप्शन ब्यूरो भ्रष्टाचार के मामलों में सीधी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन