{"_id":"6a8cb5e9f8294d670d016d0e","slug":"the-secret-behind-the-ied-plot-will-be-revealed-during-the-five-day-remand-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-1105732-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पांच दिन के रिमांड में खुलेगा आईईडी की साजिश का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पांच दिन के रिमांड में खुलेगा आईईडी की साजिश का राज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-43 अंतरराज्यीय बस स्टैंड के पीछे आईईडी मिलने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब विदेशी हैंडलरों, विस्फोटक की सप्लाई चेन और चंडीगढ़ में मौजूद स्थानीय नेटवर्क की कड़ियां खंगालेगी। पुलिस के मुताबिक लवप्रीत सिंह, जशनप्रीत सिंह उर्फ जश्नदीप और प्रभप्रीत सिंह उर्फ प्रभ बीकेआई से जुड़े विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे। पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को सूचना मिली थी कि तरनतारन निवासी लवप्रीत और जशनप्रीत विदेशी आतंकी नेटवर्क के संपर्क में हैं और सेक्टर-42/43 इलाके में मौजूद हैं। उनके पास विस्फोटक सामग्री होने की सूचना पर ऑपरेशन सेल ने निगरानी और तकनीकी जांच शुरू की। इसके आधार पर 23 अगस्त को तीनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक बरामद आईईडी सक्रिय नहीं था।
लवप्रीत स्थानीय कड़ी, जशनप्रीत और प्रभप्रीत की भी भूमिका
तरनतारन के गांव सरहाली निवासी 19 वर्षीय लवप्रीत आठवीं तक पढ़ा है और पेंट का काम करता है। पुलिस का दावा है कि वह विदेश में बैठे बीकेआई हैंडलर आशु और सत्ता के संपर्क में था। उसके खिलाफ सरहाली थाने में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज होने की बात भी सामने आई है। परिवार के मुताबिक वह जशनप्रीत के साथ माता के मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था और तीन दिन से फोन नहीं उठा रहा था। परिवार ने उसके नशा करने से इनकार किया है। 21 वर्षीय जशनप्रीत दसवीं तक पढ़ा है और पेंट का काम करता है। पुलिस के अनुसार वह लवप्रीत के जरिये हैंडलरों के संपर्क में आया। उसके पास से डेटोनेटर, पावर सोर्स और रिमोट सिस्टम मिला। 19 वर्षीय प्रभप्रीत, अमृतसर के गांव तरसिका का रहने वाला है और इंडियन गैस एजेंसी में हेल्पर है। पुलिस के मुताबिक वह बीकेआई हैंडलर गुरलाल के संपर्क में था। उसके पास से पिस्टल, मैगजीन और पांच कारतूस बरामद हुए।
रिमांड में विदेशी कनेक्शन और सप्लाई चेन खंगालेगी पुलिस
पुलिस आरोपियों से विदेशी हैंडलरों से संपर्क, डिजिटल निर्देश, विस्फोटक की सप्लाई, संभावित लक्ष्य और नेटवर्क में भूमिका को लेकर पूछताछ करेगी। मोबाइल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों से संभावित अन्य आरोपियों और हैंडलरों तक पहुंचने की कोशिश होगी। मामले की जांच ऑपरेशन सेल, चंडीगढ़ पुलिस कर रही है। पुलिस के आरोपों और परिवार की सफाई की स्वतंत्र पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।