{"_id":"69d4265014bcfaef8e06bcc9","slug":"the-weather-will-change-with-two-to-three-spells-of-rain-and-hail-likely-chandigarh-news-c-16-pkl1079-989087-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में छाए बादल: ठंडी हवाओं से पारे में आई गिरावट, माैसम विभाग ने दी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में छाए बादल: ठंडी हवाओं से पारे में आई गिरावट, माैसम विभाग ने दी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:40 AM IST
विज्ञापन
सार
विभाग ने 7 और 8 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ट्राइसिटी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
चंडीगढ़ में बरसात
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह से बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवा चल रही है। सोमवार सुबह धूप के कारण हल्की गर्माहट महसूस की गई। हालांकि शाम के समय मौसम सुहाना बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अब शहर में मौसम करवट लेने वाला है और अगले दो से तीन दिनों तक खराब मौसम का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
विभाग ने 7 और 8 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ट्राइसिटी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार खराब मौसम के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान घटकर करीब 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे लोगों को समय से पहले पड़ रही गर्मी से राहत मिलेगी।
Trending Videos