सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three medical stores raided, banned medicines and MTP kits seized.

Chandigarh News: तीन मेडिकल स्टोरों पर छापे, प्रतिबंधित दवाइयां व एमटीपी किट जब्त

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Three medical stores raided, banned medicines and MTP kits seized.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

फिरोजपुर। सेहत विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर में तीन मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित दवाइयां और एमटीपी किट जब्त की हैं। कार्रवाई ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी सोनिया गुप्ता के नेतृत्व में की गई।
ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी ने बताया कि जांच के लिए एक नकली ग्राहक को नरेश मेडिसिन पर भेजा गया, जहां दुकानदार द्वारा गैर-कानूनी तरीके से एमटीपी किट बेची जा रही थी। निरीक्षण के दौरान दुकानदार दवाइयों की खरीद का कोई बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके से करीब सात हजार रुपये मूल्य की दस एमटीपी किट बरामद कर जब्त की गईं। इसके बाद बाबा दीप मेडिकल हॉल, अहमद ढंढी में दबिश दी गई। यहां से बिना खरीद रिकॉर्ड के प्रेगाबालिन और टैपेंटाडोल समेत सात तरह की प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं, जिनमें 198 कैप्सूल और 1586 टैबलेट शामिल हैं। जब्त दवाइयों की कीमत 30,594 रुपये आंकी गई। इसी तरह एसएस मेडिकल हॉल, राऊ के हिठाड़ की जांच में बिना बिल के 53,100 रुपये मूल्य के 1800 प्रेगाबालिन 300 कैप्सूल जब्त किए गए। ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि नशीली और नियंत्रित दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed