सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   1500 people joined Chhattisgarh BJP, Om Mathur got entry in Dhamtari, Rajim, Mahasamund

छत्तीसगढ़: 1500 लोगों ने थामा बीजेपी का दामन; धमतरी, राजिम, महासमुंद में प्रभारी ओम माथुर ने कराया प्रवेश

अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 08:24 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर प्रदेश का लगातार दौरा कर रहे हैं। प्रदेश में पार्टी को लगातार मजबूत करने में लगे हुए हैं। इस क्रम में आज सोमवार को उन्होंने धमतरी, राजिम, महासमुंद आदि का दौरा किया।

1500 people joined Chhattisgarh BJP, Om Mathur got entry in Dhamtari, Rajim, Mahasamund
बीजेपी में प्रवेश कराते ओम माथुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर प्रदेश का लगातार दौरा कर रहे हैं। प्रदेश में पार्टी को लगातार मजबूत करने में लगे हुए हैं। इस क्रम में आज सोमवार को उन्होंने धमतरी, राजिम, महासमुंद आदि का दौरा किया। महासंपर्क अभियान के दौरान करीब 1500 लोगों ने बीजेपी की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी में प्रवेश किया। ओम माथुर की मौजूदगी में लोगों ने बीजेपी का दामन थामा। 

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान धमतरी, राजिम, महासमुंद में कांग्रेस और जनता कांग्रेस के नेताओं सहित लगभग 15 सौ लोगों ने  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद चुन्नीलाल साहू, कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, धमतरी विधायक रंजना साहू, शशि पवार की मौजूदगी में भाजपा में प्रवेश किया। इनमें गायत्री परिवार के समाजसेवी, आदित्य युवा वाहिनी, कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व अधिकारी और  नव मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन




धमतरी में प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने लाभार्थी सम्मेलन में केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान किया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित करीब एक हजार लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। माथुर  और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भाजपा का गमछा पहनाकर नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। राजिम में माथुर और साव ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाए। इस अवसर पर 50 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। इनमें जोगी कांग्रेस  युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश साहू, पूर्व नगर अध्यक्ष राजिम युवक कांग्रेस सोमू साहू, रिटायर्ड रेंजर ललित सिन्हा भी शामिल हैं। महासमुंद की सभा में कांग्रेस पार्षद राजेन्द्र राजू चंद्राकर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर सहित 80 लोगों ने बीजेपी में प्रवेश किया। 

 सोमवार को बड़े पैमाने पर लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन धमतरी पुरानी मंडी में किया गया। जहां केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले तीन हजार से अधिक लाभार्थियों का सम्मान किया गया। लाभार्थी सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,पूर्व मंत्री कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, रायपुर संभाग प्रभारी अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक रंजना साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, भाजपा नेता छत्तीसगढ़ी स्टार अनुज शर्मा, धमतरी जिला प्रभारी नीलू शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार सहित तमाम बड़े नेता शामिल हुए। विभिन्न क्षेत्रों से 1500 से अधिक लोगों ने प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा, जिसमें प्रमुख रूप से धमतरी के जाने माने समाजसेवी पूर्व कांग्रेस नेता पंडित राजेश शर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश नेता ईश्वरी पटवा, प्रोफेसर चंद्रशेखर चौबे, एच पी सिन्हा, डी पी भार्गव, पी वी पराड़कर, गौरीशंकर दुबे, राजकुमार शर्मा, चंद्रिका साहू, निखिल अग्रवाल, चंदू जैसवानी, विकास शर्मा आदि शामिल हैं। 



माथुर ने कहा कि 62 साल तक इस देश में एक परिवार और एक दल ने राज किया। उसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार आई जिसने लोकतंत्र को सही मायने में परिभाषा दी। पहले सत्ता को अपने लाभ के लिए उपयोग किया जाता था, लेकिन अब देश की उन्नति व देशवासियों की भलाई के लिए सत्ता माध्यम बन रही है। देश-दुनिया में भारत का मान मोदी ने बढ़ाया। प्रत्येक व्यक्ति को केंद्र की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

इससे पूर्व सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साव ने एक ओर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र, एक सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों की चर्चा की तो दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियां गिनाई। साव ने कहा कि हर व्यक्ति के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की योजनाओं का कोई-न-कोई लाभ पहुंचा है। भूपेश सरकार को लबरा सरकार बताते हुए कहा कि भूपेश बघेल ने जो जनता से वादा किया था, उन्हें पूरा नहीं किया। और तो और केंद्र सरकार की योजनाओं को भी रोक कर रख दिया। राज्य के विकास में भूपेश बघेल सबसे बड़ा रोड़ा हैं। शराबबंदी, बिजली बिल हाफ जैसे तमाम झूठे वादे कर कांग्रेस सत्ता में आई थी पर अब जनता सच जान चुकी है।



पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि ये कांग्रेस सरकार जाने की बेला में है। धमतरी के कांग्रेसी नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि धमतरी और पूरा छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार के भूकंप का केंद्र बना हुआ है, और कांग्रेसी कोष-प्रमुख लापता हैं। हर प्रकार की वसूली और माफियागिरी में कांग्रेस सरकार पूरी तरह संलिप्त है। 



सम्मेलन में सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा,  पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, रायपुर संभाग प्रभारी व विधायक सौरभ सिंह, जिला प्रभारी नीलू शर्मा, जिला अध्यक्ष शशि पवार, पूर्व विधायक द्वय पिंकी शाह व इंदर चोपड़ा, प्रसिद्ध अभिनेता अनुज शर्मा समेत भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed