68 Followers
मेरे बारे में...
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक का अनुभव। पत्रकारिता के मुख्य तीन माध्यमों यानी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया में कार्य करने में माहिर। इनमें अखबार में आठ वर्ष, टीवी में तीन और वर्तमान में डिजिटल मीडिया में सात वर्षों से सक्रिय। शुरुआती पत्रकारिता सब एडिटर के रूप में करने के बाद रिपोर्टर, रिजनल डेस्क इंचार्ज, शिफ्ट इंचार्ज के रूप में कार्य करने का लंबा अनुभव। विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, निकाय चुनाव और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में कार ...
...और पढ़ें
मेरे बारे में...
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक का अनुभव। पत्रकारिता के मुख्य तीन माध्यमों यानी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया में कार्य करने में माहिर। इनमें अखबार में आठ वर्ष, टीवी में तीन और वर्तमान में डिजिटल मीडिया में सात वर्षों से सक्रिय। शुरुआती पत्रकारिता सब एडिटर के रूप में करने के बाद रिपोर्टर, रिजनल डेस्क इंचार्ज, शिफ्ट इंचार्ज के रूप में कार्य करने का लंबा अनुभव। विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, निकाय चुनाव और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में कार्य करने का तजुर्बा। हाइपर लोकल डेस्क की खबरों की त्वरित और गहरी समझ। वर्तमान में अमर उजाला डॉट कॉम में चीफ कंटेंट राइटर और छत्तीसगढ़ ब्यूरोचीफ/प्रभारी की जिम्मेदारी।
रुचि
राजनीति, क्राइम, इंटरटेनमेंट और धर्म-कर्म की खबरों में विशेष रुचि। ग्राउंड रिपोर्टिंग, एनालिसिस और रिसर्च वाली खबरों पर फोकस। वायरल वीडियो, सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड में आने वाली स्टोरीज पर नजर रखना पसंद। गीत-संगीत का शौकिया।
परिचय और पत्रकारिता का सफर
उत्तर प्रदेश का मऊ जिला मेरी 'जन्मभूमि' और छत्तीसगढ़ मेरी 'कर्मभूमि' है। नेशनल मीडिया 'अमर उजाला' में छत्तीसगढ़ के लिये लिखता हूं, बोलता हूं और यहीं के लिए जीता हूं। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित जेएसपीएल के जनसंपर्क विभाग में इंटर्नशिप की। वर्ष 2008 में रायपुर स्थित एक समाचार पत्र में सब एडिटर के रूप में करियर की शुरुआत। इसके बाद प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कई भूमिकाओं में कार्य का निर्वहन।
शिक्षा
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा प्राप्त की। भिलाई स्थित बीएसपी सेक्टर-7 स्कूल से 12वीं कक्षा में आर्ट्स स्ट्रीम में टॉपर। महात्मा गांधी काशी विद्यपीठ (KVP) वाराणसी से 'बीए' की शिक्षा प्राप्त की। इस दौरान प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से 'जूनियर डिप्लोमा इन म्यूजिक' की शिक्षा ग्रहण की। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर से 'एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशन' में एमए की डिग्री 'तिब्बती धर्मगुरु दलाइलामा' से ग्रहण की। इस दौरान ही आईआईईटी हैदराबाद से पीजीडीसीए भी किया। कई नेशनल वर्कशॉप में हिंदी पत्रकारिता का प्रशिक्षण प्राप्त।
Followed