स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान: बिल्हा देश में प्रथम; रायपुर, बिलासपुर ने भी मारी बाजी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण के अवॉर्ड प्रदान की। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव, विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और संबंधित नगरीय निकाय के महापौरों एवं आयुक्तों ने राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण किये।
विस्तार
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ के बिल्हा ने पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही रायपुर और बिलासपुर ने भी बाजी मारी है। इस बड़ी उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के स्वच्छता संबंधी प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण के अवॉर्ड प्रदान की। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव, विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और संबंधित नगरीय निकाय के महापौरों एवं आयुक्तों ने राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण किये। इस कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू भी मौजूद रहे।
स्वच्छता और बेहतर नगरीय प्रबंधन की दिशा में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों नगर पालिक निगम रायपुर, नगर पालिक निगम बिलासपुर और नगर पंचायत बिल्हा को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। विशेष रूप से बिलासपुर जिले की नगर पंचायत बिल्हा ने देश में 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। वहीं, ‘स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। रायपुर नगर पालिक निगम को स्वच्छता में राज्य में प्रथम पुरस्कार मिला है।
स्वच्छता दीदियों के योगदान को सम्मान
इस उपलब्धि में तीनों नगरीय निकायों की स्वच्छता दीदियों की भूमिका अग्रणी रही। प्रतिनिधिमंडल में स्वच्छता दीदियां भी शामिल रहीं। स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में सफाईकर्मियों और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत प्रयास
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, स्वच्छता में लगातार बेहतर प्रदर्शन के पीछे स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत किए जा रहे प्रयास, नियमित निगरानी और मजबूत व्यवस्था की भूमिका है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाना है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बिल्हा, बिलासपुर और रायपुर को मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से छत्तीसगढ़ की शहरी स्वच्छता व्यवस्था को नई पहचान मिली है।
एक नजर में:
- 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में बिल्हा ने देश में हासिल किया प्रथम स्थान
- 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में बिल्हा देश में अव्वल
- स्वच्छता और बेहतर नगरीय प्रबंधन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार
- पिछले वर्ष भी देश में प्रथम स्थान पर था बिल्हा
- बिलासपुर बना देश का दूसरा सबसे स्वच्छ रीवर फ्रंट टाउन
- छत्तीसगढ़ के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार रायपुर को
- राष्ट्रपति मुर्मू ने तीनों नगरीय निकायों को किया पुरस्कृत
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और महापौरों ने ग्रहण किया राष्ट्रीय पुरस्कार
- नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुआ स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री तोखन साहू भी समारोह में हुए शामिल