Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News: 356 food offerings (bhog) presented at Viranchi Narayan Temple

Exclusive: विरंची नारायण मंदिर में चढ़ा 356 भोग का प्रसाद, यहां लेटे हुए भगवान विष्णु की महिमा है निराली

Wed, 11 Nov 2026 11:53 AM IST
Lalit Kumar Singh Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:53 AM IST
सार

रायपुर में प्राचीन काल से जुड़े कई मंदिर हैं। इन्हीं मंदिरों में से एक विशेष मंदिर भगवान विरंची नारायण का है। रायपुर के बूढ़ातालाब के सामने ब्रह्मपुरी इलाके में भगवान बिरंची नारायण यानी ब्रम्हा और विष्णु का मंदिर है। पूरे छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई दूसरा मंदिर नहीं है, जहां अष्ट धातु से भगवान ब्रह्मा और यानी बिरंची और नारायण यानि विष्णु का मंदिर है।

विज्ञापन
Raipur News: 356 food offerings (bhog) presented at Viranchi Narayan Temple
विरंची नारायण मंदिर रायपुर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित करीब 1150 साल पुराने विरंचि नारायण मंदिर में भगवान को केवल 56 भोग नहीं बल्कि 356 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। इस दौरान यहां संत समागम भी हुआ। इसमें 50 से ज्यादा संत शामिल हुए। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में शहरवासी जुटे और प्रसाद ग्रहण किया। इसके पूर्व यहां पर गोवर्धन पूजा की गई फिर महाआरती की गई। 
विज्ञापन



विज्ञापन







जानें क्यों खास है यह मंदिर
रायपुर में प्राचीन काल से जुड़े कई मंदिर हैं। इन्हीं मंदिरों में से एक विशेष मंदिर भगवान विरंची नारायण का है। रायपुर के बूढ़ातालाब के सामने पुरानी बस्ती के पास ब्रह्मपुरी इलाके में भगवान बिरंची नारायण यानी ब्रम्हा और विष्णु का मंदिर है। पूरे छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई दूसरा मंदिर नहीं है, जहां अष्ट धातु से भगवान ब्रह्मा और यानी बिरंची और नारायण यानि विष्णु का मंदिर है। दक्षिण भारत में जिस तरह विशाल पद्मनाभन स्वामी की प्रतिमा विराजित है, उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ के विरंची-नारायण की छोटी सी प्रतिमा स्थापित है। क्षीर सागर में 11 नागों के फन पर विश्राम करते हुए भगवान विष्णु की प्रतिमा है। भगवान विष्णु की नाभि से निकले पुष्प पर ब्रह्मा विराजे हैं। छत्तीसगढ़ में देवी-देवताओं के कई मंदिर हैं लेकिन ब्रम्हा जी का मंदिर कहीं नहीं है। केवल राजस्थान के पुष्कर में ब्रम्हा जी का मंदिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन






1150 साल पुराना एतिहासिक मंदिर
मंदिर के महंत देवदास महाराज ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि रायपुर के ब्रम्हपुरी इलाके में बिरंची नारायण का मंदिर है। ऐतिहासिक दृष्टि से यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। नृसिंह भगवान के मंदिर के बाजू में ही बिरंची नारायण भगवान का मंदिर है। बिरंची यानि ब्रम्हा होते हैं और नारायण मतलब भगवान श्री हरि विष्णु होते हैं। इस वजह से इस इलाके का नाम ब्रम्हपुरी पड़ा। यहां स्थापित मूर्ति की अपने आप मे बहुत विशेषता है। मूर्ति की बात करें तो यहां पर भगवान विष्णु सैया पर लेटे हुए हैं, माता लक्ष्मी भगवान विष्णु के पैर दबा रहीं हैं। बीच में ब्रम्हा जी हैं। 







रामायण में विरंची नारायण को लेकर लिखी है चौपाई 
उन्होंने बताया कि रामायण में भी विरंची नारायण को लेकर चौपाई में लिखा हुआ है कि 'मूरख ह्रदय न चेत ही, जो गुरु मिलहिं बिरंचि सम, अर्थात ब्रम्हा के समान गुरु मिल जाने से मूर्ख ही नहीं चेतता है। इसलिए बिरंची नारायण उनका नाम पड़ा। विष्णु भगवान के नाभि से कमल फूल का उत्पत्ति हुआ है। कमल में ब्रम्हा जी विराजमान हैं। भगवान विष्णु सैया पर लेटे हुए जग का कल्याण करते हैं। राम और कृष्ण विष्णु भगवान के ही रूप हैं।






महंत देवदास महाराज ने कहा कि 9वीं शताब्दी में हैहयवंशी राजा थे। उसके पहले से बिरंची नारायण का मूर्ति स्थापित हुआ है। मूर्ति की दिलचस्प बात यह है कि यहां बिरंची नारायण और विष्णु भगवान शांति रूप में है। वहीं नृसिंह भगवान क्रोधित रूप में स्थापित हैं। यह मंदिर 18 पीलर पर टिका है। दीवारों और छत की मोटाई साढ़े तीन फीट है। केवल पत्थर से ही यह मंदिर बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed