{"_id":"6af551e71c37c40a9d0d4352","slug":"raipur-crime-news-double-murder-within-24-hours-in-raipur-cg-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर क्राइम न्यूज: 24 घंटे के अंदर डबल मर्डर से हिली राजधानी; पहले किडनैप कर जमकर पीटा, फिर गटर में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर क्राइम न्यूज: 24 घंटे के अंदर डबल मर्डर से हिली राजधानी; पहले किडनैप कर जमकर पीटा, फिर गटर में फेंका शव
Thu, 12 Nov 2026 11:13 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:13 AM IST
सार
मर्डर की इन दो घटनाओं से राजधानी में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि पुरानी रंजिश में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं दूसरी घटना में युवक को किडनैप कर उसकी हत्या कर दी गई। फिर उसके शव को गटर में डालकर छिपा दिया गया।
विज्ञापन
कौशल्या विहार में युवक की बेरहमी से हत्या
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे के अंदर खूनी वारदात की दो घटनायें सामने आई हैं। मर्डर की इन दो घटनाओं से राजधानी में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि पुरानी रंजिश में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं दूसरी घटना में युवक को किडनैप कर उसकी हत्या कर दी गई। फिर उसके शव को गटर में डालकर छिपा दिया गया। फिलहाल, पुलिस दोनों मामलों की चांज कर रही है।
विज्ञापन
पहला केस आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 11 नवंबर की रात ईदगाहभाठा निवासी शेख नाजिर और मोहम्मद यूनुस के बीच लाखेनगर चौक में विवाद हुआ था। इसी दौरान शेख नाजिर ने मोहम्मद यूनुस के सीने पर लोहे के धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल यूनुस को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर आजाद चौक थाना पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार किया है। मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
हत्या कर गटर में फेंका शव
वहीं हत्या की दूसरी घटना तेलीबांधा थाने क्षेत्र की है। कौशल्या माता विहार के सेक्टर-13 में एक युवक निरंजन पाल का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने वारदात के बाद मृतक के कपड़े उतारकर जला दिए। इसके बाद उसके शव को गटर में डालकर ऊपर से ढक्कन लगा दिया। युवक की मोटर साइकिल को शहर के दूर आउटर एरिया में नदी में फेंक दिया। पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लिया है।
गुमशुदगी की रिपोर्ट और शव की बरामदगी
मृतक निरंजन पाल के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने सुबह ही पुलिस को युवक के लापता होने की सूचना दी थी। परिजन लगातार चिंतित थे। अब उसका शव मिलने से यह पूरा मामला और अधिक गंभीर हो गया है। आरोपियों ने युवक का काशीराम नगर इलाके से अपहरण किया और उसे कमल विहार के सेक्टर-13 में ले गए। यहां सुनसान इलाके में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने पहचान छिपाने के इरादे से मृतक के कपड़े उतारकर जला दिए और शव को मेनहोल में डालकर उसका ढक्कन बंद कर दिया।