Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   kerala travel agency director arrested chhattisgarh 1.63 crore overseas job fraud

छत्तीसगढ़: विदेश में नौकरी के नाम पर 1.63 करोड़ की ठगी, ट्रैवल एजेंसी निदेशक गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 07:45 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम/रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम/रायपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 12 Nov 2026 07:45 AM IST
सार

केरल पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 70 से अधिक लोगों से 1.63 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में ट्रैवल एजेंसी निदेशक मैरी लोपेज को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इजराइल, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड में नौकरी का झांसा देकर रकम वसूली थी।

विज्ञापन
kerala travel agency director arrested chhattisgarh 1.63 crore overseas job fraud
arrest - फोटो : ANI

विस्तार

केरल पुलिस ने विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 70 से अधिक लोगों से लगभग 1.63 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में ट्रैवल एजेंसी की निदेशक को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। अंचलुम्मूडु थाना पुलिस ने फरार चल रही आरोपी महिला की देश के कई हिस्सों में तलाश करने के बाद उसे दबोचने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान केरल के कोल्लम जिले के नीदाकारा निवासी मैरी लोपेज के रूप में हुई है। वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कोल्लम के निराविल में ‘एज्रा ग्लोबल टूर एंड ट्रैवल्स’ नाम से भर्ती एवं ट्रैवल एजेंसी चला रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीजी: स्कूल की शिकायत का वर्षों बाद लिया बदला, मेडिकल छात्र का कार में अपहरण कर एक घंटे तक बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन


आकर्षक वेतन वाली नौकरी का झांसा
पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि इस ट्रैवल एजेंसी ने विदेश जाने के इच्छुक आवेदकों को अपना शिकार बनाया। आरोपी निदेशक ने इजराइल, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड जैसे देशों में आकर्षक वेतन पर नौकरी और वीजा दिलाने का बड़ा दावा किया था। इस वादे के एवज में एजेंसी ने प्रत्येक अभ्यर्थी से 4 लाख से 6 लाख रुपये तक की मोटी रकम वसूल की। पिछले दो वर्षों में आरोपी ने 70 से अधिक अभ्यर्थियों से 1.63 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि एकत्र कर ली। हालांकि मोटी रकम ऐंठने के बाद भी एजेंसी किसी भी आवेदक को विदेश में वीजा या रोजगार दिलाने में पूरी तरह नाकाम रही।


राशि मांगने पर पीड़ितों को धमकियां
जब काफी समय बीतने के बाद भी आवेदकों को वीजा नहीं मिला, तो उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। इसके बाद पीड़ितों ने एजेंसी के दफ्तर पहुंचकर अपनी जमा राशि वापस मांगना शुरू कर दिया। रकम लौटाने के बजाय आरोपी महिला और उसके साथियों ने आवेदकों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां देना शुरू कर दिया। इसके तुरंत बाद आरोपी दफ्तर बंद करके मौके से फरार हो गए। ठगी का शिकार हुए लोगों की शिकायत मिलने के बाद अंचलुम्मूडु पुलिस थाने में इस एजेंसी और उसके संचालकों के खिलाफ कम से कम 24 मामले दर्ज किए गए।

कई राज्यों में तलाश के बाद गिरफ्तारी
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी मैरी लोपेज की तलाश में देश के कई राज्यों में अभियान चलाया। पुलिस दल ने दिल्ली, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के मनाली समेत संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की। सूचना के आधार पर पुलिस ने आखिरकार आरोपी को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। चिकित्सीय जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब ठगी में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है और केरल तथा तमिलनाडु में संचालित एजेंसी की विभिन्न शाखाओं की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed