फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   43 talented students are preparing for army recruitment, Lakshya Educational Institute will provide free physi

बलरामपुर: सेना भर्ती की तैयारी में जुटे 43 होनहार, लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा फ्री फिजिकल ट्रेनिंग

Mon, 14 Sep 2026 06:15 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 14 Sep 2026 06:15 PM IST
सार

सेना में भर्ती का सपना देख रहे बलरामपुर के 43 युवाओं की तैयारी अब और मजबूत होगी। लिखित परीक्षा पास अभ्यर्थियों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग देगा। सुबह से रात तक चार चरणों में कड़ा अभ्यास कराया जाएगा।

विज्ञापन
43 talented students are preparing for army recruitment, Lakshya Educational Institute will provide free physi
लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा फ्री फिजिकल ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देख रहे बलरामपुर जिले के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेना भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर चुके 43 अभ्यर्थियों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान निशुल्क फिजिकल प्रशिक्षण देगा। जनवरी 2027 में प्रस्तावित सेना भर्ती फिजिकल टेस्ट को ध्यान में रखते हुए शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल, शंकरगढ़ के मैदान में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


सेना भर्ती के मानकों के मुताबिक तैयार होगा ग्राउंड
मैदान को सेना भर्ती के फिजिकल टेस्ट के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव और पूर्व सैनिक मंगलेश्वर यादव खुद तैयारियों में जुटे हैं। मैदान की घास हटाकर रनिंग ट्रैक को समतल और सुरक्षित बनाया जा रहा है। आगामी दो-तीन दिनों में ग्राउंड तैयार होने के बाद प्रशिक्षण विधिवत शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


संसाधनों की कमी से नहीं रुकेगा युवाओं का सपना
संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने बताया कि लिखित परीक्षा पास करना पहला पड़ाव है, जबकि फिजिकल टेस्ट में युवाओं को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान युवा कई बार उचित मार्गदर्शन और संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाते हैं। इसी को देखते हुए सभी 43 अभ्यर्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौड़ से लेकर बीम और डिच तक की तैयारी
प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को 1600 मीटर दौड़, बीम (पुल-अप्स), 9 फीट डिच और जिग-जैग बैलेंसिंग जैसे इवेंट्स का अभ्यास कराया जाएगा। इसके अलावा फिटनेस, खान-पान और फौजी अनुशासन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।


सुबह से रात तक चार चरणों में अभ्यास
भर्ती रैलियों के दौरान होने वाले फिजिकल टेस्ट के पैटर्न को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण को सुबह, दोपहर, शाम और रात चार चरणों में बांटा गया है। रात के अभ्यास के लिए मैदान में फ्लड लाइट की व्यवस्था की जा रही है। संस्थान का लक्ष्य है कि सभी 43 अभ्यर्थी बेहतर तैयारी के साथ फिजिकल टेस्ट में उतरें और सेना भर्ती की अंतिम चयन प्रक्रिया में जगह बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed