रायपुर: फैक्टरी में चौकीदार को बंधक बनाकर 800 किलो कॉपर वायर चोरी, सबूत मिटाने सीसीटीवी भी ले गए ले गए चोर
अमरनाथ इस्पात फैक्टरी में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चौकीदार को बंधक बनाकर पीटा और करीब 800 किलो कॉपर वायर, जिसकी कीमत 10 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है, चोरी कर ले गए। सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उखाड़ ले गए।
विस्तार
वारदात के समय चोरों का गिरोह फैक्टरी में दाखिल हुआ और ड्यूटी पर मौजूद चौकीदार को तुरंत पकड़ लिया। बदमाशों ने चौकीदार को बांधकर उसकी जमकर पिटाई की, ताकि वह कोई विरोध न कर सके और शोर न मचा पाए। इसके बाद आरोपियों ने कारखाने के भीतर रखे लगभग 800 किलो कॉपर वायर को औजारों से काटकर अलग किया। आरोपी देर रात करीब एक बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक यानी पूरे पांच घंटे तक फैक्टरी में मौजूद रहे और आसानी से चोरी करते रहे।
चोरी की इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने अपने खिलाफ सबूत मिटाने की कोशिश भी की। आरोपी फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे और रिकॉर्डिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले डीवीआर को भी उखाड़कर साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। कबीर नगर थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।