{"_id":"6ad9cd69d274be2fc40f3f74","slug":"president-droupadi-murmu-releases-200-commemorative-coin-features-name-on-mata-hasi-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रु का स्मारक सिक्का: माता हासी का नाम है अंकित, जानें इस सिक्के की खासियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रु का स्मारक सिक्का: माता हासी का नाम है अंकित, जानें इस सिक्के की खासियत
Thu, 22 Oct 2026 02:17 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:17 PM IST
सार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज गुरुवार को लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौजूद रहे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रु का स्मारक सिक्का
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज गुरुवार को लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौजूद रहे।
शदाणी दरबार रायपुर की पांचवीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया गया है। सिंधी विभूति के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी होना समाज के लिए ऐतिहासिक मौका है। यह देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों सिंधी लोगों के लिए गर्व का विषय है। स्मारक सिक्के का अनावरण होने के बाद श्रद्धालु और सिक्का संग्राहक इसे शदाणी दरबार की अलग-अलग इकाइयों के माध्यम से बुक कर सकेंगे।
जानें इस सिक्के की खासियत
भारत सरकार की ओर से जारी इस विशेष सिक्के पर पूज्य माता हासी देवी की छवि अंकित है। सिक्के के एक ओर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और 200 रुपये का मूल्यवर्ग अंकित है। इस स्मारक सिक्के के माध्यम से उनके जीवन, विचारों और आध्यात्मिक योगदान को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है। 35 ग्राम वजनी यह सिक्का चार धातुओं से मिलकर बना है। इसे ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, पूज्य शदाणी दरबार रायपुर के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री सुनील सोनी, श्री मोतीलाल साहू, मुख्य सचिव श्री विकासशील, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना सहित वरिष्ठ अधिकारी, पूज्य शदाणी दरबार के सदस्य सहित देशभर से आए हुए जनप्रतिनिधि और सिंधी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।