फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   President Droupadi Murmu Raipur CG Visit; unveil 200-rupee commemorative coin at Lok Bhawan

रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: सीएम साय ने किया स्वागत, लोकभवन में जारी करेंगी 200 का स्मारक सिक्का

Thu, 22 Oct 2026 01:06 PM IST
रायपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: रायपुर ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2026 01:06 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंची। इस दौरान रायपुर एयरपोर्ट माना में सीएम विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, मंत्री विजय शर्मा, मंत्री खुशवंत साहेब, मंत्री राजेश अग्रवाल, मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद विजय बघेल समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
President Droupadi Murmu Raipur CG Visit; unveil 200-rupee commemorative coin at Lok Bhawan
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते सीएम साय - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचीं। इस दौरान स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मंत्री विजय शर्मा, मंत्री खुशवंत साहेब, मंत्री राजेश अग्रवाल, मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद विजय बघेल समेत अन्य नेता मौजूद रहे। राष्ट्रपति लोकभवन में दोपहर एक बजे माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। 
विज्ञापन



सीएम साय ने कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में राष्ट्रपति मुर्मु की सहभागिता छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर है। उनकी उपस्थिति से प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का मान बढ़ेगा और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन

 

प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। ऐतिहासिक बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का मान बढ़ाएगी तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। @rashtrapatibhvn

— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 22, 2026 " />
शाम चार बजे बूढ़ातालाब स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में नुआखाई पर्व पर आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में ओडिशा समाज के लोगों को संबोधित कर सम्मानित करेंगी। इसके बाद लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। 23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित बस्तर दशहरा के मुरिया दराबर में शिरकत करेंगी।


राष्ट्रपति से निवेदन किया था: उप मुख्यमंत्री विजय
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे पर कहा कि पहले भी छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को राष्ट्रपति निवास पर आमंत्रित किया गया था। बड़े हॉल में भोज का आयोजन किया गया, जहां राष्ट्रपति ने सभी को अपने हाथों से भोजन परोसा। 64 लोगों का सम्मान किया जाना था। इस दौरान सभी ने राष्ट्रपति से निवेदन किया था कि नक्सवाद खत्म हो गया है, इसलिए वे बस्तर आएं। मुरिया दरबार में आने का निर्णय उसी दिन लिया गया था। कल राष्ट्रपति बस्तर में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी और मांझी-चालकी समाज के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगी।



मंत्री जायसवाल ने जताया हर्ष
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रपति आज आ रही हैं। छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का विषय है। बस्तर नक्सलवाद से मुक्त हुआ है, ऐसे में उनका आगमन अभूतपूर्व ख़ुशी का अनुभव है। विभिन्न कार्यक्रमों में भी वह शामिल होंगी। 



बस्तर दशहरा में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू
अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति मुर्मू (23 अक्तूबर को) रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगी। सुबह 11 बजे वह जगदलपुर में प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर पहुचेंगी। यहां पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार को संबोधित करेंगी।




राष्ट्रपति कल मुरिया दरबार में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर आएंगी। इस दौरान वे बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु के प्रस्तावित प्रवास को लेकर जगदलपुर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मंच एवं बैठक व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के लिए निर्धारित दीर्घा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आम नागरिकों की सुविधाओं का जायजा लिया। कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बीएन मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 



दो हजार से अधिक जवानों की तैनाती
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राजधानी रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दो हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा आईजी और डीआईजी रैंक के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जरूरत के मुताबिक, माना एयरपोर्ट से लोकभवन और इंडोर स्टेडियम तक आवागमन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है। सुरक्षा को लेकर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है।



यहां देखें राष्ट्रपति का शेड्यूल
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 22 अक्टूबर को सुबह 11:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे।
  • राष्ट्रपति दोपहर 12:45 बजे रायपुर स्थित लोकभवन पहुंचेंगी।
  • माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी।
  • शाम 4 बजे इंडोर स्टेडियम में सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में होंगी शामिल।
  • लोक भवन रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगी। 
  • 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। 
  • दोपहर 12:45 बजे मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।
  • इसके बाद वापस दिल्ली के लिये प्रस्थान। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed