फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   President Droupadi Murmu Jagdalpur visit ; will participate in Muria Darbar

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिनी छत्तीसगढ़ प्रवास आज से: मुरिया दरबार में करेंगी शिरकत, यहां देखें शेड्यूल

Thu, 22 Oct 2026 08:51 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 22 Oct 2026 08:51 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय प्रवास के तहत आज छत्तीसगढ़ आयेंगी। दो दिनी प्रवास पर राष्ट्रपति रायपुर और जगदलपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। वे 22 अक्टूबर को लोक भवन छत्तीसगढ़ में दोपहर 12:45 बजे माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये मूल्यवर्ग का स्मारक सिक्का जारी करेंगी।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu Jagdalpur visit ; will participate in Muria Darbar
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय प्रवास के तहत आज छत्तीसगढ़ आयेंगी। दो दिनी प्रवास पर राष्ट्रपति रायपुर और जगदलपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। वे 22 अक्टूबर को लोक भवन छत्तीसगढ़ में दोपहर 12:45 बजे माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये मूल्यवर्ग का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। शाम शाम चार बजे बूढ़ातालाब स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में नुआखाई पर्व पर आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में ओडिशा समाज के लोगों को संबोधित कर सम्मानित करेंगी। इसके बाद लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। 23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित बस्तर दशहरा के मुरिया दराबर में शिरकत करेंगी।

विज्ञापन



बस्तर दशहरा में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू
अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति मुर्मू (23 अक्तूबर को) रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगी। सुबह 11 बजे वह जगदलपुर में प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर पहुचेंगी। यहां पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन




सीएम साय करेंगे अगवानी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:40 बजे लोकभवन पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 2:30 बजे तक मौजूद रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 3:40 बजे रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 4:50 बजे इंडोर स्टेडियम से रवाना होकर शाम 5 बजे लोकभवन पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5:10 बजे मुख्यमंत्री लोकभवन से नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 5:40 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री निवास में रात 9:15 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रपति कल मुरिया दरबार में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर आएंगी। इस दौरान वे बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु के प्रस्तावित प्रवास को लेकर जगदलपुर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मंच एवं बैठक व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के लिए निर्धारित दीर्घा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आम नागरिकों की सुविधाओं का जायजा लिया। कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बीएन मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 




दो हजार से अधिक जवानों की तैनाती
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राजधानी रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दो हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा आईजी और डीआईजी रैंक के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जरूरत के मुताबिक, माना एयरपोर्ट से लोकभवन और इंडोर स्टेडियम तक आवागमन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है। सुरक्षा को लेकर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है।



यहां देखें राष्ट्रपति का शेड्यूल

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 22 अक्टूबर को सुबह 11:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे।
  • राष्ट्रपति दोपहर 12:45 बजे रायपुर स्थित लोकभवन पहुंचेंगी।
  • माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी।
  • शाम 4 बजे इंडोर स्टेडियम में सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में होंगी शामिल।
  • लोक भवन रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगी। 
  • 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। 
  • दोपहर 12:45 बजे मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।
  • इसके बाद वापस दिल्ली के लिये प्रस्थान। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed