{"_id":"681b5b32a30d4218870c01e7","slug":"aarti-bhoi-secured-sixth-position-in-10th-board-with-98-33-marks-from-a-government-school-mahasamund-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Board Result: सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली आरती ने हासिल किया प्रदेश में छठा स्थान, डॉक्टर बनने का है सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Board Result: सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली आरती ने हासिल किया प्रदेश में छठा स्थान, डॉक्टर बनने का है सपना
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 07 May 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार
महासमुंद की आरती भोई ने सरकारी स्कूल से 10वीं बोर्ड में 98.33% अंकों के साथ छठा स्थान हासिल किया। डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली आरती ने मेहनत से जिले का मान बढ़ाया।
छात्रा आरती भोई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सरकारी स्कूल की छात्रा आरती भोई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98.33% अंक हासिल कर छत्तीसगढ़ में छठा स्थान प्राप्त किया, जिससे महासमुंद जिले का गौरव बढ़ा। उनकी इस उपलब्धि ने साबित किया कि मेहनत और लगन से सरकारी स्कूलों में भी उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त की जा सकती है।
Trending Videos
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित किए हैं। महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, पैकिन की छात्रा आरती भोई ने 98.33% अंकों के साथ राज्य की टॉपर्स सूची में छठा स्थान हासिल किया। खम्हरपाली गांव की निवासी आरती ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और स्कूल के शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरती ने बताया कि वह विज्ञान विषय में आगे पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'प्राइवेट स्कूल ही नहीं, सरकारी स्कूल भी बेहतर शिक्षा दे सकते हैं। जरूरत है तो बस लगन और इच्छाशक्ति की।' आरती के शिक्षकों ने एक साल पहले ही भविष्यवाणी की थी कि वह 10वीं में टॉप-10 में स्थान बनाएगी। आरती के पिता गांव में बढ़ई का काम करते हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।