{"_id":"6af191753697da4dc10b1cd5","slug":"microsoft-amsterdam-ai-data-centre-protest-europe-environmental-impact-electricity-water-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एम्सटर्डम: माइक्रोसॉफ्ट के एआई डेटा सेंटर बनाने पर क्यों नाराज हैं लोग? 1 अरब डॉलर के AI प्रोजेक्ट पर बवाल","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
एम्सटर्डम: माइक्रोसॉफ्ट के एआई डेटा सेंटर बनाने पर क्यों नाराज हैं लोग? 1 अरब डॉलर के AI प्रोजेक्ट पर बवाल
Mon, 09 Nov 2026 02:55 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 09 Nov 2026 02:55 PM IST
सार
Amsterdam Data Centre Protest: दुनियाभर में एआई डेटा सेंटर्स के खिलाफ भारी विरोध हो रहा है। हाल ही में एम्सटर्डम में बन रहे माइक्रोसॉफ्ट के एआई डेटा सेंटर का प्रदर्शनकारियों ने भारी विरोध किया। उनकी मांग थी कि सरकार इन डेटा सेंटर्स द्वारा पानी, बिजली की खपत और पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर ध्यान दे। यह प्रदर्शन 16 यूरोपीय देशों में फैल गया है। आइए जानते हैं आखिर एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर दुनिया भर में क्यों बवाल मच रहा है।
विज्ञापन
डेटा सेंटर पर बवाल क्यों?
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डेटा सेंटर्स के खिलाफ आंदेलन अब अमेरिका से बाहर निकल कर यूरोप जा पहुंचा है। यूरोप में इन दिनों लोग डेटा सेंटर्स का जमकर विरोध कर रहे हैं। लगभग 16 से ज्यादा यूरोपीय देशों में पर्यावरण और मानवाधिकार संगठनों ने एआई डेटा सेंटर्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीते 6 नवंबर को नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने माइक्रोसॉफ्ट के निर्माणाधीन डेटा सेंटर पर धावा बोल दिया और जमकर नारेबाजी की। यह प्रोजेक्ट एक अरब डॉलर (करीब 8,900 करोड़ रुपये) से ज्यादा के निवेश से तैयार किया जा रहा है।
विरोध अभियान की आग सिर्फ नीदरलैंड्स तक सीमित नहीं रही। डेटा सेंटर के विरोध में लोगों ने डबलिन (आयरलैंड) में भी मार्च निकाला गया, पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ में संसद के बाहर प्रदर्शन हुए और डेनमार्क तथा जर्मनी में भी अन्य डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे। आइए जानते हैं आखिर एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर दुनिया भर में क्यों बवाल मचा हुआ है।
माइक्रोसॉफ्ट के डेटा सेंटर की साइट पर क्या हुआ?
एम्स्टर्डम के स्लॉटरडिज्क (Sloterdijk) जिले में स्थित इस साइट का निर्माण प्योर डेटा सेंटर्स द्वारा माइक्रोसॉफ्ट के लिए किया जा रहा है। प्रोटेस्ट के दौरान 'स्टॉप डर्टी डेटा सेंटर्स' नाम के सामाजिक संगठन के तरफ से आए कार्यकर्ता साइट की क्रेनों पर चढ़ गए और वहां 'स्क्रू योर डेटासेंटर' जैसे संदेशों वाले बड़े-बड़े बैनर लगा दिए। हालात पर काबू पाने के लिए डच पुलिस को दखल देना पड़ा और रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 150 से 200 प्रदर्शनकारियों को अवैध रूप से साइट में प्रवेश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
AI डेटा सेंटर के खिलाफ क्यों हो रहा विरोध?
सिर्फ बिजली-पानी नहीं, इन बातों को लेकर भी चिंता
यूरोप में बढ़ रहे डेटा सेंटर, सरकारों के सामने नई चुनौती

- एआई डेटा सेंटर साधाराण क्लाउड बेस्ड डेटा सेंटर से काफी अलग होते हैं। इनमें बड़े परिसर होते हैं, जहां हजारों सर्वर रखे जाते हैं। ये सर्वर इंटरनेट सेवाओं, क्लाउड कंप्यूटिंग और एआई टूल्स को चलाने के लिए जरूरी डेटा को स्टोर और प्रोसेस करते हैं। जैसे-जैसे एआई का इस्तेमाल बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इन सर्वर की जरूरत भी बढ़ रही है।
- डेटा सेंटर में सर्वर लगातार काम करते हैं, जिससे काफी गर्मी पैदा होती है। इन्हें ठंडा रखने के लिए कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है, जो भारी मात्रा में पानी की खपत करते हैं। ऐसे में बिजली और पानी की खपत को लेकर पर्यावरण संगठनों की चिंता बढ़ रही है।
- प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डेटा सेंटर के तेजी से बढ़ते निर्माण से स्थानीय स्तर पर बिजली और पानी की उपलब्धता पर दबाव पड़ रहा है। इसके अलावा, इन प्रोजेक्ट के लिए जमीन के बड़े हिस्से की जरूरत होती है। इससे दूसरे प्राकृतिक संसाधनों को लेकर भी प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। पर्यावरण संगठनों का मानना है कि अगर डेटा सेंटर की संख्या इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो कई देशों के लिए अपने जलवायु लक्ष्यों को पूरा करना मुश्किल हो सकता है।
सिर्फ बिजली-पानी नहीं, इन बातों को लेकर भी चिंता
- डेटा सेंटर को लेकर चिंता केवल बिजली और पानी की खपत तक सीमित नहीं है। डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स के खालिफ यह तर्क भी दिया जाता है कि इनसे स्थानीय लोगों को मिलने वाले रोजगार के अवसर सीमित हो सकते हैं, जबकि इनके निर्माण और संचालन के लिए काफी जमीन और संसाधनों का इस्तेमाल होता है।
- इसके अलावा, डेटा सेंटर से निकलने वाला शोर, आसपास के पर्यावरण पर असर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ी टेक कंपनियों का बढ़ता नियंत्रण भी चिंता का विषय है।
- एक्टिविस्ट्स की मांग है कि सरकारें नए डेटा सेंटर प्रोजेक्ट को मंजूरी देने से पहले पर्यावरण से जुड़े सख्त नियम बनाएं। साथ ही, स्थानीय लोगों की राय लेने और प्रदूषण से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने की मांग भी की जा रही है।
यूरोप में बढ़ रहे डेटा सेंटर, सरकारों के सामने नई चुनौती
- यूरोप में AI और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए डेटा सेंटर की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। लेकिन इसके साथ ही बिजली की बढ़ती मांग, पर्यावरण को होने वाले नुकसान और प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।
- यूरोपीय संघ (EU) की टेक चीफ हेना विर्ककुनेन ने भी डेटा सेंटर्स की जरूरत तो मानी है, लेकिन बढ़ते बिजली बिलों और पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति आगाह भी किया है।
- अकेले नीदरलैंड्स में इस समय लगभग 200 डेटा सेंटर्स या तो चालू हैं, बन रहे हैं या फिर प्रस्तावित हैं। इन बढ़ते खतरों को देखते हुए इटली और पुर्तगाल जैसे देशों ने इस सेक्टर के लिए अपने नियमों को सख्त करना शुरू कर दिया है। अब देखना यह होगा कि तकनीक और पर्यावरण के बीच छिड़ी यह जंग आने वाले समय में क्या नया मोड़ लेती है।