सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Tragic Road Accident Outside Gas Agency One Dead Another in Critical Condition in Ambikapur

Ambikapur : गैस एजेंसी के सामने दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार

सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Tragic Road Accident Outside Gas Agency One Dead Another in Critical Condition in Ambikapur
घटनास्थल की फोटो।
विज्ञापन

विस्तार

सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा दरिमा गैस एजेंसी के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने गैस सिलेंडर लेकर जा रहे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बाइक में गैस टंकी लेकर जा रहे थे।

Trending Videos


इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही दरिमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की गई है।पुलिस के अनुसार मृतक और घायल युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। मामले में पिकअप चालक की तलाश की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

विज्ञापन

घटनास्थल की फोटो।

घटनास्थल की फोटो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed