फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Surajpur: Husband Arrested for Allegedly Killing Wife After Dispute, Police Recover Wooden Stick

सूरजपुर: बकरी की चमड़ी को लेकर हुए विवाद में पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी पति हिरासत में

Fri, 09 Oct 2026 08:26 AM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2026 08:26 AM IST
सार

बकरी की चमड़ी को लेकर हुए विवाद में अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Surajpur: Husband Arrested for Allegedly Killing Wife After Dispute, Police Recover Wooden Stick
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

सूरजपुर जिले के ग्राम पलमा में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके 32 वर्षीय आरोपी पति रिंकू पैंकरा उर्फ बउधा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद के दौरान पत्नी के साथ मारपीट की गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ग्राम पलमा निवासी रजनी पैंकरा ने 6 अक्टूबर को चौकी चेन्द्रा में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन सुबह उनका भतीजा रिंकू पैंकरा उर्फ बउधा अपनी पत्नी रामकुमारी के साथ बस्ती की ओर गया था। बताया गया कि बाड़ी में मटन बेचने के बाद दोनों घर लौटे।
विज्ञापन


घर पहुंचने पर रिंकू ने रामकुमारी से बकरी की चमड़ी के बारे में पूछताछ की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि रामकुमारी से जानकारी नहीं मिलने पर रिंकू ने उसके साथ मारपीट करने के लिए डंडा उठा लिया। विवाद बढ़ता देख रजनी पैंकरा ने रिंकू से डंडा छीन लिया और खेत की ओर चली गईं। शाम को घर लौटने पर रामकुमारी अंदर मृत अवस्था में मिली और उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही कुलदीप के चेहरे पर दिखा खौफ, रायपुर जेल भेजा जाएगा


घटना की सूचना मिलने के बाद चौकी चेन्द्रा पुलिस ने जांच शुरू की। शिकायत के आधार पर आरोपी रिंकू पैंकरा उर्फ बउधा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता धारा 103(1) में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूरजपुर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और घटनास्थल से वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी और ग्राम पलमा निवासी 32 वर्षीय रिंकू पैंकरा को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed