फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Main Accused Arrested in Substandard Fertilizer Supply Case in Korea; Accused Sent to Jail on

गुणवत्ता में गड़बड़ी का मामला: कोरिया में 600 बोरी अमानक खाद की आपूर्ति, मुख्य आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

Sun, 25 Oct 2026 08:43 AM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sun, 25 Oct 2026 08:43 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में अमानक खाद की आपूर्ति के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मनीष त्रिपाठी (44) को मध्य प्रदेश के मऊगंज से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Main Accused Arrested in Substandard Fertilizer Supply Case in Korea; Accused Sent to Jail on
सिटी कोतवाली की फ़ोटो।

विस्तार

कोरिया जिले में अमानक खाद की आपूर्ति के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मनीष त्रिपाठी (44) को मध्य प्रदेश के रीवा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी को 24 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

मामला वर्ष 2025 के खरीफ सीजन में खाद की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों से जुड़ा है। जांच में छिंदडांड़ स्थित शासकीय गोदाम से चिरमिरी समिति को भेजी गई खाद की 600 बोरियां अमानक पाई गई थीं। प्रत्येक बोरी का वजन 50 किलोग्राम था। खाद की कुल कीमत 7 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।

विज्ञापन

जांच में एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि एवं सेल्स मैनेजर मनीष त्रिपाठी की भूमिका सामने आई। इस मामले में बैकुंठपुर थाने में अपराध क्रमांक 401/2025 के तहत आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दुर्ग: अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला डिपोर्ट, फर्जी दस्तावेज की जांच शुरू

जिला पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी। निरीक्षक दिनेश कुमार चंद्रा एवं निरीक्षक अमोल खलखो के नेतृत्व में टीम ने मध्य प्रदेश के मऊगंज थाना क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक लवांग सिंह और आरक्षक रोशन इक्का भी शामिल रहे।

सिटी कोतवाली व आरोपी की फ़ोटो।

 आरोपी की फ़ोटो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed