फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Public outrage erupts on NH-343; road blockade staged in protest against poor road conditions

सीजी: एनएच-343 पर निर्माण में लापरवाही के खिलाफ फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Sat, 24 Oct 2026 10:27 AM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2026 10:27 AM IST
Public outrage erupts on NH-343; road blockade staged in protest against poor road conditions

राष्ट्रीय राजमार्ग-343 (NH-343) पर सड़क निर्माण में कथित लापरवाही के खिलाफ शुक्रवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया। गलत एलाइनमेंट, सड़क निर्माण के दौरान उड़ती धूल और गुणवत्ताविहीन नाली निर्माण से नाराज लोगों ने हाईवे पर उतरकर विरोध जताया। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में उपाध्यक्ष, पार्षदों, स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों ने हिस्सा लिया।

हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें
चक्काजाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। यात्री बसें, भारी मालवाहक ट्रक और निजी वाहन जाम में फंस गए। इससे यात्रियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर यातायात ठप होने से स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

निर्माण कार्य में लापरवाही के आरोप
प्रदर्शनकारियों ने निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सड़क निर्माण में निर्धारित तकनीकी मापदंडों और सही एलाइनमेंट का पालन नहीं किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने से दिन-रात धूल उड़ती रहती है। इससे आसपास के दुकानदारों और रहवासियों को परेशानी हो रही है।

पढ़ें: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों का मौसम कैसा रहेगा?: रायपुर में गुलाबी ठंड शुरू, 24 घंटे में बदलाव के संकेत, पढ़ें

लोगों ने नालियों के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और तकनीकी खामियों का भी आरोप लगाया। इसके अलावा सड़क चौड़ीकरण के दौरान बिजली के खंभों को सुरक्षित तरीके से शिफ्ट किए बिना काम किए जाने पर भी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने इसे संभावित हादसों का खतरा बताया।

समझाइश के बाद समाप्त हुआ आंदोलन
प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष और स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन तथा निर्माण कंपनी के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारी नियमित जल छिड़काव सहित अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए ठोस लिखित आश्वासन देने की मांग पर अड़े रहे। बाद में प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी, जिसके बाद आंदोलन समाप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बिजनौर: शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों मेंअफरा-तफरी

24 Oct 2026

जौलीग्रांट: रात्रि चौपाल में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, उठे बिजली, सिंचाई गूल से जुड़े मुद्दे

23 Oct 2026

पारिवारिक विवाद में लाट भैरव पुलिस चौकी पर तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों से उलझे लोग;video

23 Oct 2026

रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा;video

23 Oct 2026

VIDEO: मां सिद्धिदात्री की आराधना कर मांगी सुख-शांति और खुशहाली

23 Oct 2026
विज्ञापन

काली मंदिर में मां काली के स्वरूप में पहुंची बालिका: VIDEO

23 Oct 2026

VIDEO: श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मड़ियाहूं

23 Oct 2026
विज्ञापन

हांसी: बिजली संकट पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, बोले- दीपावली पर कारोबार प्रभावित

23 Oct 2026

अलीगढ़ में पैरासेलिंग शिविर, 600 एनसीसी कैडेट ने लिया प्रशिक्षण

23 Oct 2026

अलीगढ़ में पैरासेलिंग शिविर, प्रशिक्षण लेने वाले एनसीसी कैडेट्स यह बोले

23 Oct 2026

पलवल में हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल के दूसरे दिन पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

23 Oct 2026

फतेहाबाद: भूना में उधम सिंह चौक पर दुकानों में घुसा बेकाबू ट्राला, एक घायल

23 Oct 2026

बिजली संकट से उद्योगों पर दोहरी मार, दो दिन में 3000 करोड़ के कारोबार का नुकसान

23 Oct 2026

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, लोगों ने ली राहत की सांस

23 Oct 2026

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे जेपी विशटाऊन के निवासी

23 Oct 2026

वीडियो: भीमताल सिडकुल में बिना सुरक्षा कर्मियों के कर दिया लाखों का भुगतान, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

23 Oct 2026

VIDEO: शिक्षा में सुधार और रोजगार की आस में किया मतदान

23 Oct 2026

VIDEO: छाता चीनी मिल शुरू कराने और कर्जमाफी की मांग, किसान सभा ने दिया ज्ञापन

23 Oct 2026

VIDEO: रामलीला में 'सीता की खोज' और 'लंका दहन' लीला का मंचन

23 Oct 2026

VIDEO : गांव की गलियों में बच्चों की टोलियां, गूंज रहे टेसू-झांझी के गीत

23 Oct 2026

VIDEO: सरकारी खरीद में एससी-एसटी उद्यमियों के लिए खुलेंगे अवसर

23 Oct 2026

VIDEO: पुष्पक विमान की सवारी निकाली, जगह-जगह स्वागत किया

23 Oct 2026

शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव: खीरी में मतदान खत्म होते ही भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में नारेबाजी, पुलिस ने हटाया

23 Oct 2026

VIDEO: नगर कीर्तन शोभायात्रा के साथ आर्य समाज का वार्षिकोत्सव शुरू

23 Oct 2026

VIDEO: स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में नृत्य नाटिका मां गंगा के साथ ब्रजरज उत्सव आगाज

23 Oct 2026

VIDEO: बस के पहिये के नीचे आई महिला, मौत के बाद सड़क पर हंगामा

23 Oct 2026

अलीगढ़ के पैरासेलिंग शिविर में एनसीसी कैडेट्स ने भरी 80 फीट ऊंची उड़ान

23 Oct 2026

चंपावत: आरएएस तकनीक छोटे किसानों के लिए मछली पालन का बेहतर विकल्प

23 Oct 2026

वीडियो: काशीपुर में ठेली-फड़ और खोखा लगाने वालों से अब जगह के हिसाब से वसूला जाएगा तहबाजारी शुल्क

वीडियो: काशीपुर डिपो से 75 फीसदी संचालन रहा ठप

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed