फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Police arrested 10 accused in BJP leader Harinandan murder case search continues for other accused in surajpur

CG: भाजपा नेता हरिनंदन हत्याकांड मामले में 10 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Tue, 28 Jul 2026 07:45 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 07:45 PM IST
सार

सूरजपुर के प्रतापपुर में भाजपा नेता हरिनंदन राजवाड़े की जमीनी विवाद में पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Police arrested 10 accused in BJP leader Harinandan murder case search continues for other accused in surajpur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता हरिनंदन राजवाड़े की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामूली जमीनी विवाद के चलते आरोपियों ने हरिनंदन पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मामले की शिकायत एक महिला ने दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि हरिनंदन राजवाड़े उसके घर आए हुए थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी उन्हें जबरन अपने साथ ले गए और रास्ते भर लाठी-डंडों तथा हाथ-पैरों से बेरहमी से पीटते रहे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपी हरिनंदन को भैसामुंडा गांव के सत्तीपारा चौक के पास अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल हरिनंदन को उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद प्रतापपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस वारदात में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed