Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Email threatens blasts at Mumbai Mayor office, airport, PNB branch, amitabh bachchan bungalow

मुंबई में फिर बम धमाकों की धमकी: अमिताभ बच्चन के बंगले से मेयर ऑफिस तक निशाने पर, ईमेल में खालिस्तान का जिक्र

Thu, 12 Nov 2026 04:11 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 12 Nov 2026 04:11 PM IST
सार

मुंबई में  एक बार फिर बम धमाकों की धमकी वाला ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। इसमें एयरपोर्ट, पीएनबी शाखा, मेयर कार्यालय, महालक्ष्मी स्टेडियम और अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा का नाम शामिल है। ईमेल में धमाके के लिए अलग-अलग तारीखों और खालिस्तान का भी जिक्र किया गया। आखिर धमकी किस ईमेल खाते से भेजी गई? क्या था धमाके का समय और किन जगहों को निशाना बनाने की बात कही गई? आइए, विस्तार से मामले को समझते हैं...

 

विज्ञापन
Email threatens blasts at Mumbai Mayor office, airport, PNB branch, amitabh bachchan bungalow
बम धमाके की धमकी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुंबई में एक बार फिर बम धमाकों की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इस बार धमकी भरे ईमेल में सिर्फ बैंक और एयरपोर्ट ही नहीं, बल्कि मेयर कार्यालय, अदालत, महालक्ष्मी रेसकोर्स, अभिनेता अमिताभ बच्चन का बंगला और गायक दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रमों का भी जिक्र किया गया है। ईमेल मिलने के बाद संबंधित स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई और जांच की गई। हालांकि, शुरुआती जांच के दौरान किसी भी जगह से कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, 12 नवंबर को सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर एक ईमेल पते से धमकी भेजी गई। यह ईमेल पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मुंबई जोनल कार्यालय, कफ परेड स्थित लोकल क्राइम ब्रांच और दक्षिण मुंबई के जवेरी बाजार स्थित बैंक शाखा को भेजा गया था। ईमेल में मुंबई के कई स्थानों पर बम धमाके और हमले करने की चेतावनी दी गई। नगर निगम का भी इसमें उल्लेख था, जिसके बाद वहां की सुरक्षा व्यवस्था को सतर्क कर दिया गया। 
विज्ञापन


ईमेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम का क्या जिक्र है?
धमकी भरे ईमेल पर 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' के नाम से हस्ताक्षर किए गए थे। इसमें इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला और डॉ. गुरनिर्वैर सिंह खान राजादा के नाम भी लिखे गए थे। हालांकि, ईमेल में इन नामों और कथित संगठन का उल्लेख होने के बावजूद इसकी वास्तविकता की पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि ईमेल भेजने वाले का इस संगठन से कोई संबंध है या नहीं। सुरक्षा एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की विश्वसनीयता की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी भरे ईमेल में किन जगहों और समय का जिक्र किया गया?

  • ईमेल में अलग-अलग स्थानों पर धमाकों के लिए समय भी लिखा गया था। धमकी में शामिल प्रमुख स्थान और समय इस प्रकार हैं।
  • पीएनबी की मुंबई शाखा में दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर बम धमाके की चेतावनी।
  • एक अदालत में दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर धमाके की धमकी।
  • मेयर कार्यालय में दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर हमले की चेतावनी।
  • छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रात 9 बजकर 11 मिनट पर धमाके की बात।
  • महालक्ष्मी स्टेडियम में 'दिलजीत बम आईफोन धमाके' का जिक्र।
  • अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और उनकी कार पर बम से हमले की चेतावनी।


दिलजीत दोसांझ और अमिताभ बच्चन को लेकर क्या लिखा गया?
ईमेल में अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' पर कार बम से हमला करने की धमकी दी गई। इसके अलावा गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का भी नाम लिया गया। ईमेल में लोगों को उनके आगामी कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी गई। महालक्ष्मी स्टेडियम का जिक्र करते हुए दिलजीत से जुड़ी धमकी लिखी गई थी। ईमेल में पीएनबी के कॉरपोरेट ईमेल डोमेन को लेकर भी एक टिप्पणी थी। इसमें कहा गया था कि बैंक का ईमेल डोमेन pnb.co.in से बदलकर pnbbank.in कर दिया गया है।



जांच के दौरान क्या मिला और जलसा की सुरक्षा पहले भी बढ़ाई गई थी?
धमकी मिलने के बाद संबंधित स्थानों पर सुरक्षा जांच और निरीक्षण किए गए। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान किसी भी जगह कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। सुरक्षा एजेंसियां अब ईमेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की विश्वसनीयता की जांच कर रही हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले जलसा की सुरक्षा का मामला पहले भी सामने आ चुका है। एक नवंबर को अमिताभ अपने घर के बाहर प्रशंसकों से मिलने पहुंचे थे। उस दौरान वह एक पारदर्शी सुरक्षा घेरे के अंदर खड़े थे। उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी वहां मौजूद थे और सुरक्षाकर्मी तैनात थे। अक्टूबर में भी जलसा को निशाना बनाने वाला धमकी भरा ईमेल मिलने की बात सामने आई थी। वह ईमेल बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एक स्कूल को मिला था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की थी। अमिताभ हर रविवार अपने घर के बाहर प्रशंसकों से मिलने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed