Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai local train woman pushed off after resisting molestation left arm amputated accused arrested

मुंबई: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को चलती ट्रेन से धकेला, पहियों के नीचे आने से कटा हाथ; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 02:24 PM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन मौर्या Updated Thu, 12 Nov 2026 02:24 PM IST
सार

मुंबई के लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने महिला को ट्रेन से धक्का दे दिया। ट्रेन के पहियों के नीचे आने से उसका बायां हाथ कोहनी के पास से कट गया और सिर में 16 टांके लगे। आरोपी गिरफ्तार है। हत्या के प्रयास की धारा नहीं लगाए जाने पर परिवार ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
mumbai local train woman pushed off after resisting molestation left arm amputated accused arrested
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में लोकल ट्रेन के भीतर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। इस हादसे में महिला का बायां हाथ कोहनी के पास से कट गया और उसके सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। महिला को 16 टांके लगे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि ट्रेन में सहयात्री की अश्लील हरकतों का विरोध करने पर उसके साथ यह घटना हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: एनसीपी के विलय पर सीएम फडणवीस के बयान से भड़के रोहित पवार, बोले- दिखा रहे सत्ता का अहंकार
विज्ञापन


यह घटना मुंबई के नायगांव रेलवे स्टेशन की है। महिला बोरीवली से विरार जाने वाली लोकल ट्रेन में सवार हुई थी। शिकायत के अनुसार, यात्रा के दौरान एक व्यक्ति बार-बार उसे गलत तरीके से छू रहा था। महिला ने 'बैड टच' बताते हुए इसका विरोध किया और गुस्से में आरोपी पर अपनी चप्पल फेंक दी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने महिला को ट्रेन से धक्का क्यों दिया?
घटना के समय ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने बीच-बचाव करने की भी कोशिश की। हालांकि, आरोपी गाली-गलौज करने लगा और उसने भी अपनी चप्पल महिला की ओर फेंक दी। महिला के अनुसार, नायगांव स्टेशन पहुंचने के बाद भी आरोपी ने उसे गलत तरीके से छूना जारी रखा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। इससे वह दो डिब्बों के बीच बने गैप में गिर गई।

महिला जब वापस प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी ट्रेन चलने लगी। इस दौरान उसका बायां हाथ ट्रेन के पहियों के नीचे आ गया। हादसे में उसका हाथ कोहनी के पास से कट गया और सिर में भी गंभीर चोटें आईं।

पुलिसकर्मी और यात्रियों ने प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया
हादसे के बाद एक पुलिसकर्मी और अन्य यात्रियों ने महिला को प्लेटफॉर्म पर पहुंचाने में मदद की। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने कुछ घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।


हत्या के प्रयास की धारा नहीं लगने पर परिवार ने उठाए सवाल
महिला के परिवार ने पुलिस जांच पर संदेह जताया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास) नहीं लगाई गई है। परिवार ने इस बात पर सवाल उठाते हुए मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें: 'संजय नहीं, राजीव बनेंगे पीएम': सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा; ज्योतिषी ने दशकों पहले की थी भविष्यवाणी

इसके बाद परिवार ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) से मदद मांगी। पार्टी के पदाधिकारियों ने सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में जल्द ही संबंधित धाराएं जोड़ी जाएंगी। इस घटना ने मुंबई की लोकल ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा और छेड़छाड़ के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed