Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS chief Mohan Bhagwa says The path to development lies hidden in India's traditional knowledge

मोहन भागवत: 'भारत के पारंपरिक ज्ञान में छिपा विकास का रास्ता', कृषि कॉलेज के उद्घाटन पर बोले आरएसएस प्रमुख

Thu, 12 Nov 2026 02:31 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 12 Nov 2026 02:31 PM IST
सार

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत अपने पारंपरिक ज्ञान, अनुभव और आत्मनिर्भरता के दम पर दुनिया को विकास का नया मॉडल दे सकता है। उन्होंने इंसान, पशु और प्रकृति के स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाने, पर्यावरण संरक्षण और देसी पशु नस्लों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwa says The path to development lies hidden in India's traditional knowledge
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि भारत अपने पारंपरिक ज्ञान और अनुभव का उपयोग करके दुनिया को विकास का एक नया मॉडल दे सकता है, जो समाधान के लिए लगातार भारत की ओर देख रही है।

विज्ञापन


भागवत ने कहा, 'हम प्रकृति के मालिक नहीं हैं हम इसका एक हिस्सा हैं।' उन्होंने मानव जीवन, पशु स्वास्थ्य और पर्यावरण के बीच तालमेल बिठाने की जरूरत पर जोर दिया। वे नागपुर जिले के रामटेक में 'दत्ता मेघे फाउंडेशन' के पशु चिकित्सा और कृषि कॉलेज के उद्घाटन के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


भागवत ने क्या कहा? 
भागवत ने कहा कि मानव कल्याण के लिए जैव विविधता, पारिस्थितिकी, पशु स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी हैं। उन्होंने ऐसी जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया, जिसमें केवल अपने ही नहीं, बल्कि सभी के भले का ध्यान रखा जाए। भागवत ने कहा, 'जीवन के प्रति हमारा नजरिया ऐसा होना चाहिए जिसमें सिर्फ 'मेरे' जीवन की नहीं, बल्कि 'सबके' जीवन की बात हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को दुनिया के सामने कैसा मॉडल पेश करना चाहिए? 
उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया के सामने विकास का एक नया मॉडल पेश करना चाहिए, जो हमारे पारंपरिक ज्ञान, जीवन के प्रति समग्र दृष्टिकोण और आत्मनिर्भरता पर आधारित हो। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इंसान, जानवर और प्रकृति सब आपस में जुड़े हुए हैं।

'सफलता के बाद अंहकारी नहीं होना चाहिए'
उन्होंने आगे कहा, 'दुनिया समाधान के लिए तेजी से भारत की ओर देख रही है।' आरएसएस प्रमुख ने कहा कि इंसानों, जानवरों और पर्यावरण की भलाई सुनिश्चित करने के लिए लोगों को संयम बरतना चाहिए और विकास के प्रति एक संतुलित दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। सफलता या प्रसिद्धि मिलने के बाद लोगों को अहंकारी नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें उन लोगों को याद रखना चाहिए जो पीछे छूट गए हैं।

उन्होंने बताया कि आधुनिक दुनिया पहले इंसानों को प्रकृति का स्वामी मानती थी और समझती थी कि प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल बिना किसी बुरे परिणाम के किया जा सकता है, लेकिन अब उसे एहसास हो रहा है कि सभी जीव एक-दूसरे पर निर्भर हैं।

स्वास्थ्य को लेकर क्या कहा? 
भागवत ने कहा कि 'वन हेल्थ' (एक स्वास्थ्य) की अवधारणा, जो इंसानों, जानवरों और पर्यावरण के स्वास्थ्य को आपस में जोड़ती है। आधुनिक दुनिया में पिछले 20 से 30 वर्षों में ही सामने आई है, जबकि भारत पारंपरिक रूप से इस तरह के एकीकृत दृष्टिकोण का पालन करता रहा है।

आरएसएस प्रमुख ने कहा, 'अगर पर्यावरण स्वस्थ नहीं है, तो हम भी स्वस्थ नहीं रह सकते।' उन्होंने यह भी जोड़ा कि जानवरों को होने वाली बीमारियां इंसानों में भी फैल सकती हैं। उन्होंने आत्मनिर्भरता के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि दूसरों पर निर्भर रहने से देश दबाव और शोषण का शिकार हो सकते हैं।

आत्मनिर्भरता क्यों है जरूरी? 
उन्होंने कहा, 'आत्मनिर्भरता बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह इंसानों को स्वतंत्र बनाती है।' भागवत ने कहा कि भारत के विकास से दुनिया के विकास में भी योगदान मिलना चाहिए। उन्होंने जोड़ा कि हर देश को अपनी प्रगति के साथ-साथ दूसरों की भलाई के लिए भी काम करना चाहिए।

पशुओं की नस्लों का जिक्र करते हुए भागवत ने कहा कि भारत ने दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए विदेशी नस्लों को तो मंगाया, लेकिन अपनी देसी नस्लों की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि भारत से ले जाए गए पशुओं ने विदेशों में नई नस्लों के विकास में योगदान दिया, जबकि भारत खुद अपने संसाधनों और ज्ञान का सही इस्तेमाल करने में विफल रहा। भागवत ने कहा कि फाउंडेशन की यह नई पहल भारत के विकास का एक सफल उदाहरण बननी चाहिए और एक शांतिपूर्ण तथा समृद्ध दुनिया के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने जलवायु परिवर्तन पर क्या कहा? 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का कृषि पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने खेती की उत्पादकता बढ़ाने और किसानों को समृद्ध बनाने के लिए शोध, नवाचार और कुशल कार्यबल की आवश्यकता पर जोर दिया।


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि विदर्भ क्षेत्र में एक करोड़ लीटर दूध का उत्पादन होता है, जबकि कोल्हापुर में आठ करोड़ लीटर दूध का उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि नागपुर में मदर डेयरी प्लांट का विस्तार विदर्भ में डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने में मदद करेगा। गपुर के सांसद ने जोर देकर कहा कि कृषि और पशु चिकित्सा कॉलेजों की स्थापना से इस क्षेत्र में कृषि विकास को बढ़ावा देने के विजन को पूरा करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed