{"_id":"6af561e890a3ce0461064986","slug":"arunachal-pradesh-parsi-parlo-town-fire-family-members-dead-husband-missing-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल प्रदेश: भीषण आग से महिला और तीन नाबालिग बच्चों की मौत, 24 घरों को नुकसान; पति अब भी लापता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरुणाचल प्रदेश: भीषण आग से महिला और तीन नाबालिग बच्चों की मौत, 24 घरों को नुकसान; पति अब भी लापता
Thu, 12 Nov 2026 12:21 PM IST
अमन मौर्या
पीटीआई, ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश
पीटीआई, ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश
Published by: अमन मौर्या
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:21 PM IST
सार
अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी-पारलो कस्बे में भीषण आग लगने से एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि पति लापता है। हादसे में 24 घर क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें 19 पूरी तरह जल गए।
विज्ञापन
आग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : आईएएनएस
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक महिला और उसके तीन नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। वहीं, महिला का पति अब भी लापता है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, आग में कम से कम 24 घर जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।
उपायुक्त चीचुंग चुखू ने बताया कि आग जिले के पारसी-पारलो कस्बे में तड़के करीब 2:30 बजे लगी। देखते ही देखते आग आसपास के मकानों तक फैल गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार, आग में 19 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि पांच अन्य मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।
कैसे लगी आग?
आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग एक रसोई से शुरू हुई हो सकती है। उपायुक्त चीचुंग चुखू ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। नुकसान का वास्तविक आकलन राहत और बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही किया जा सकेगा। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला मुख्यालय कोलोरियांग से अधिकारियों की एक टीम गुरुवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची। टीम राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
कस्बे में नहीं है दमकल केंद्र
इस हादसे ने दूरदराज के इस कस्बे में अग्निशमन सुविधाओं की कमी को भी उजागर कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पारसी-पारलो में कोई दमकल केंद्र नहीं है। वहीं, करीब 38 किलोमीटर दूर कोलोरियांग में तैनात दमकल वाहन भी कथित तौर पर समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका।
समय पर दमकल सहायता नहीं मिलने के कारण आग तेजी से फैलती गई और उस पर काबू पाने के प्रयास प्रभावित हुए। स्थानीय स्तर पर पर्याप्त अग्निशमन सुविधाएं नहीं होने से नुकसान और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने जताया दुख
मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी से स्थानीय समुदाय को गहरा दुख पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, पुलिस, दमकल सेवाओं, आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, स्वयंसेवकों और स्थानीय निवासियों के प्रयासों के लिए आभार भी जताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रभावित परिवारों को हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की अपील की।
न्यिशी समुदाय के संगठन ने क्या मांगी की?
इस घटना पर न्यिशी समुदाय के एक संगठन ने भी दुख जताया और जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बता दें कि न्यिशी समुदाय के लोग कुरुंग कुमे जिले की आबादी का एक बड़ा हिस्सा हैं। ऑल न्यिशी यूथ एसोसिएशन (ANYA) के अध्यक्ष जमरू रुजा ने राज्य सरकार से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और पुनर्वास सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद की जरूरत है।