{"_id":"6af54d206b8c91cff40f0868","slug":"goa-child-molestation-case-accused-knew-victim-s-father-say-police-arrested-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: चार साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार, पिता का परिचित निकला; सीसीटीवी से हुई पहचान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा: चार साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार, पिता का परिचित निकला; सीसीटीवी से हुई पहचान
Thu, 12 Nov 2026 10:52 AM IST
अमन मौर्या
पीटीआई, पणजी, गोवा
पीटीआई, पणजी, गोवा
Published by: अमन मौर्या
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:52 AM IST
सार
गोवा के मापुसा में चार साल की बच्ची के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बच्ची के पिता का ही परिचित है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास कोई मोबाइल या डिजिटल रिकॉर्ड नहीं था।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोवा के उत्तरी जिले में स्थित मापुसा कस्बे में चार साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी, बच्ची के पिता का परिचित था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और फॉरेंसिक साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को बुधवार सुबह पणजी से पकड़ा गया।
ये भी पढ़ें: गोवा: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, एक हफ्ते में दूसरी घटना से सुरक्षा पर सवाल
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस अधीक्षक (उत्तर) राहुल गुप्ता ने बुधवार शाम मापुसा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुंडलिक गुडगे (28) के रूप में हुई है। वह कर्नाटक के धारवाड़ जिले का रहने वाला है। पुलिस ने शुरुआत में बच्ची की उम्र तीन साल बताई थी, लेकिन जांच में उसकी उम्र चार साल सामने आई। बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की घटना आठ नवंबर को हुई थी।
विज्ञापन
गुप्ता ने बताया कि घटना वाली रात पुलिस को सूचना मिली थी कि लोहिया मैदान के पास एक सुनसान इमारत के नजदीक बच्ची बदहवास हालत में मिली है। शुरुआत में जांचकर्ताओं के सामने बड़ी चुनौती थी, क्योंकि उन्हें न तो बच्ची के परिवार की पहचान पता थी और न ही आरोपी के बारे में कोई जानकारी थी।
उन्होंने कहा कि बाद में पुलिस ने बच्ची के पिता का पता लगाया और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटनाक्रम को फिर से समझने की कोशिश की। जांच में पता चला कि आरोपी बच्ची के पिता का परिचित था। बच्ची का पिता प्रवासी मजदूर है और रात के समय फुटपाथ पर सोता था। घटना वाले दिन आरोपी और बच्ची का पिता अन्य परिचितों के साथ मापुसा बाजार इलाके में मौजूद थे।
कैसे हुई आरोपी की पहचान?
पुलिस ने संदिग्ध को जानने वाले कुछ लोगों से भी पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज दिखाने पर परिचितों ने आरोपी की पहचान कर ली। हालांकि, पुलिस के लिए उसे पकड़ना आसान नहीं था। गुप्ता के मुताबिक, आरोपी के पास मोबाइल फोन नहीं था और उसका कोई डिजिटल रिकॉर्ड भी मौजूद नहीं था। इस वजह से उसकी गतिविधियों का पता लगाना मुश्किल हो रहा था।
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी कर्नाटक के धारवाड़ का रहने वाला है। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें मापुसा, पणजी, मडगांव और दक्षिण गोवा के वास्को में तैनात की गईं। आखिरकार बुधवार सुबह आरोपी पणजी में दिखाई दिया, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
घटनास्थल से बैग, चादर और बच्ची के कपड़े बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से एक बैग, बेडशीट और बच्ची की पोशाक भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बैग को अपना बताया और अपराध कबूल कर लिया। घटना के बाद बच्ची को गंभीर हालत में पहले मापुसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उसे पणजी के पास गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। पुलिस के अनुसार, अब बच्ची की हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है। जांच टीम अब वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने और जल्द से जल्द आरोपपत्र दाखिल करने पर ध्यान देगी, ताकि मुकदमे की सुनवाई तेजी से हो सके।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), गोवा चिल्ड्रन्स एक्ट और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।