Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi joins Deepawali Milan at BJP HQ in Delhi

दिवाली मिलन समारोह: पीएम मोदी ने छठ-दीपावली की दी शुभकामनाएं, बताया सीएम बनने से पहले का किस्सा

Thu, 12 Nov 2026 12:21 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 12 Nov 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi joins Deepawali Milan at BJP HQ in Delhi
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली मिलन समारोह के दौरान मीडियाकर्मियों को छठ और दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद उनकी भूमिका और दायित्व बदल गए हैं। उन्होंने अपने संबोधन में सरकार की जिम्मेदारियों और बदलती भूमिका का भी जिक्र किया।
विज्ञापन


उन्होंने समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ''त्योहारों का समय ऐसा होता है, जब हर कोई अपने घर पर, अपने परिवार के साथ, अपनों के साथ समय बिताने का प्रयास करता है। लेकिन आपका काम ऐसा है कि ब्रेकिंग न्यूज के लिए भागदौड़ लगी रहती है। ऐसी व्यस्तता में आप सभी इस नॉन ब्रेकिंग न्यूज वाले कार्यक्रम में आए। मैं आप सबका बहुत आभारी हूं।''
विज्ञापन


पीएम मोदी बोले- ऐसे ही कार्यक्रमों में लगा चुका हूं कुर्सियां
उन्होंने कहा, "मेरा लंबे समय से आप सभी के साथ स्वाभाविक जुड़ाव रहा है। प्रेस विज्ञप्तियों से लेकर इंस्टाग्राम रील्स तक, मैंने मीडिया और उसके साथ संवाद के तरीके में लंबे समय के दौरान आए बदलावों को देखा है। मुझे याद है कि 1990 के दशक की शुरुआत में मुझे देशभर में निकाली गई दो बड़ी यात्राओं के दौरान संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। उस समय प्रेस विज्ञप्ति भेजने के लिए भी फैक्स मशीन ढूंढनी पड़ती थी। जब मैं दिल्ली आया, तब भी ये जिम्मेदारियां मेरे पास थीं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "उस समय पार्टी का कार्यालय अशोक रोड पर हुआ करता था। तब भी दिवाली मिलन समारोह आयोजित होता था। इन कार्यक्रमों में मेरी जिम्मेदारी कुर्सियों का इंतजाम करने और आप सभी का ध्यान रखने की होती थी। मैं यही काम किया करता था। उस समय कैमरों की संख्या कम थी, लेकिन आपसी रिश्तों में वही अपनापन और नजदीकी बनी हुई थी।"


पीएम मोदी ने सुनाया दिल्ली से गुजरात के सीएम बनने की खबर मिलने का किस्सा
प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली मिलन समारोह के दौरान अपने पत्रकार मित्रों से गुजरात का मुख्यमंत्री बनने की खबर मिलने का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया, ''मैं अशोक रोड के कार्यालय में था। इस दौरान मेरे कमरे में मेरे पत्रकार मित्रों का एक समूह आया। वो सब मुझसे मिठाई खिलाने की मांग करने लगे। मैंने पूछा कि ऐसा क्या हुआ, जो मिठाई खिलाऊं? तो उन्होंने बताया कि आप गुजरात जा रहे हैं। आपको गुजरात का सीएम बनाया जा रहा है।''

खबर अपडेट की जा रही है...........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed