Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abhishek Banerjee complains to ECI, alleges BJP bid to interfere in TMC symbol case after bulldozer action

बंगाल: घर के पास बुलडोजर चला तो चुनाव आयोग पहुंचे अभिषेक बनर्जी, टीएमसी चुनाव निशान केस में दखल का लगाया आरोप

Thu, 12 Nov 2026 04:26 PM IST
निर्मल कांत एएनआई, कोलकाता।
एएनआई, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 12 Nov 2026 04:26 PM IST
सार

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर बुलडोजर कार्रवाई के बाद निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने भाजपा से जुड़े लोगों पर पुलिस की मदद से टीएमसी के चुनाव निशान विवाद मामले के दस्तावेज जब्त करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पत्र में उन्होंने क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Abhishek Banerjee complains to ECI, alleges BJP bid to interfere in TMC symbol case after bulldozer action
अभिषेक बनर्जी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को निर्वाचन आयोग (ईसीआई) में शिकायत दर्ज कराई। यह शिकायत उनके आवास के बाहर बुलडोजर चलाकर एक अस्थायी ढांचा हटाए जाने के बाद की गई। बनर्जी ने शिकायत में डराने-धमकाने और पार्टी के चुनाव निशान विवाद मामले में दखल देने की कोशिश का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

 
अभिषेक बनर्जी ने आयोग से अधिकारियों को जरूरी निर्देश देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि चुनाव निशान विवाद से जुड़े दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जाए।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'लोकतंत्र के लिए दुखद दिन होगा': बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रदर्शनकारी पर दर्ज एफआईआर की रद्द; और क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक बनर्जी ने क्या आरोप लगाए?
उन्होंने आरोप लगाया कि 6 नवंबर की देर रात कुछ लोगों के एक समूह ने उनके घर और कार्यालय पर हमला किया। इसके बाद 10 और 11 नवंबर को भी इस तरह की निगरानी और रेकी की गई। बनर्जी ने कहा, ये घटनाएं मेरे घर और कार्यालय को निशाना बनाने वाली गतिविधियों का एक चिंताजनक सिलसिला है। 

गुरुवार को अतिग्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर शिकायत में उन्होंने कहा, आज सुबह-सुबह सरकारी अधिकारी परिसर में पहुंचे। उन्होंने मेरे मुवक्किल (अभिषेक बनर्जी) घर के सामने पुलिस की ओर से लगाए गए सुरक्षा गेट को तोड़ना शुरू कर दिया। इस कार्रवाई से मेरे मुवक्किल की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। यह चिंता पहले हुए हमले और बार-बार की गई निगरानी के संदर्भ में और गंभीर हो जाती है। साथ ही, निर्वाचन आयोग के सामने जारी कार्यवाही से जुड़े दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ी है। 

उन्होंने आरोप लगाया, ऐसे ठोस कारण हैं, जिनसे यह आशंका होती है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े कुछ लोग पुलिस कर्मियों के समर्थन, मदद या मिलीभगत से दोबार परिसर में घुसने या हमला करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका खास मकसद जमा किए जाने वाले दस्तावेजों, हलफनामों और दूसरी सामग्री को जबरन जब्त करना हो सकता है।  


मामला क्या हुआ था?
सुबह कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के अधिकारी बुलडोजर लेकर टीएमसी महासचिव के कालीघाट स्थित घर के पास पहुंचे। उन्होंने सांसद के घर के पास बांस से बने एक ढांचे को हटा दिया। यह ढांचा फुटपाथ पर बना हुआ है। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि इससे फुटपाथ का इस्तेमाल करने वाले स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। बुलडोजर से कार्रवाई से पहले अभिषेक बनर्जी के घर पर केंद्रीय बलों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई थी। 

'अंतिम सांस तक पीछे नहीं हटूंगा'
यह कार्रवाई सांसद के 39वें जन्मदिन पर उनके घर के बाहर भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच देर रात हुई झड़पों के कुछ दिन बाद हुई। इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक बनर्जी ने एक्स पर लिखा, बुलडोजर की कितनी भी संख्या मेरी आवाज को खामोश नहीं कर सकती और न ही मेरे इरादे तोड़ सकती है। मैं बांग्ला विरोधियों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखूंगा। मैं अपनी आखिरी सांस तक न तो पीछे हटूंगा और न ही एक इंच भी झुकूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed