Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Email threatens blasts at Mumbai Mayor office, airport, PNB branch, amitabh bachchan bungalow

मुंबई में फिर बम धमाकों की धमकी: अमिताभ बच्चन के बंगले से मेयर ऑफिस तक निशाने पर, ईमेल में खालिस्तान का जिक्र

Thu, 12 Nov 2026 04:11 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 12 Nov 2026 04:11 PM IST
सार

मुंबई में  एक बार फिर बम धमाकों की धमकी वाला ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। इसमें एयरपोर्ट, पीएनबी शाखा, मेयर कार्यालय, महालक्ष्मी स्टेडियम और अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा का नाम शामिल है। ईमेल में धमाके के लिए अलग-अलग तारीखों और खालिस्तान का भी जिक्र किया गया। आखिर धमकी किस ईमेल खाते से भेजी गई? क्या था धमाके का समय और किन जगहों को निशाना बनाने की बात कही गई? आइए, विस्तार से मामले को समझते हैं...

 

विज्ञापन
Email threatens blasts at Mumbai Mayor office, airport, PNB branch, amitabh bachchan bungalow
युवक और उसके दोस्त पर सुतली बम से हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुंबई में गुरुवार को एक बार फिर बम धमाकों की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। धमकी भरे ईमेल में मुंबई एयरपोर्ट, मेयर कार्यालय, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा और अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले को निशाना बनाने की बात कही गई। इसके अलावा शहर के कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी हमले की चेतावनी दी गई। ईमेल मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। हालांकि, धमकी की वास्तविकता और इसे भेजने वाले की पहचान तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी।

विज्ञापन


एक अधिकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर एक ईमेल खाते से धमकी भेजी गई। यह ईमेल पीएनबी के मुंबई जोनल कार्यालय, कफ परेड स्थित लोकल क्राइम ब्रांच और दक्षिण मुंबई के जवेरी बाजार स्थित बैंक शाखा को भेजा गया था। ईमेल के विषय में दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर मुंबई में पीएनबी की एक शाखा में बम धमाके की बात लिखी गई थी। इसके साथ ही 27 नवंबर और 31 दिसंबर की तारीखों का भी जिक्र किया गया था।
विज्ञापन


किन-किन जगहों को निशाना बनाने की धमकी दी गई?

  • ईमेल में मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर बम धमाके करने की चेतावनी दी गई थी। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, महालक्ष्मी स्टेडियम, अमिताभ बच्चन का बंगला 'जलसा' और मेयर का कार्यालय शामिल हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके अलावा मुंबई के बैंकों को भी धमकी में शामिल किया गया। इस तरह धमकी देने वाले ने शहर के सार्वजनिक स्थानों, बैंक और एक प्रमुख अभिनेता के आवास का नाम लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी।


ईमेल में खालिस्तान का जिक्र क्यों?
अधिकारी के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में खालिस्तान और 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' नाम के एक कथित संगठन का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि, इस नाम से संगठन के वास्तव में मौजूद होने या धमकी से उसके किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। ईमेल भेजने वाले की असली पहचान भी तत्काल सामने नहीं आई। अधिकारियों के सामने फिलहाल यह पता लगाना अहम है कि धमकी किसने भेजी और इसमें लिखी गई बातें कितनी वास्तविक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed