Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Sad day for democracy' if prosecution used to stifle peaceful protests: Bombay HC

'लोकतंत्र के लिए दुखद दिन होगा': बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रदर्शनकारी पर दर्ज एफआईआर की रद्द; और क्या कहा?

Thu, 12 Nov 2026 03:30 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 12 Nov 2026 03:30 PM IST
सार

खराब सड़क के खिलाफ प्रदर्शन करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने एफआईआर और आरोपपत्र को रद्द करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन दबाने के लिए मुकदमे चलाना लोकतंत्र के लिए दुखद होगा। कोर्ट ने और क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
'Sad day for democracy' if prosecution used to stifle peaceful protests: Bombay HC
बॉम्बे हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)

विस्तार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने के लिए अगर आपराधिक मुकदमों का इ्स्तेमाल किया जाता है, तो यह लोकतंत्र के लिए दुखद दिन होगा। हाईकोर्ट ने खराब सड़क के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति पर दर्ज प्राथमिकी (एफआईआर) को रद्द करते हुए यह बात कही। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट की नागपुर पीठ के जस्टिस एमडब्ल्यू चंदवानी ने 29 अक्तूबर को यह आदेश दिया था। आदेश की प्रति बाद में उपलब्ध कराई गई।

हाईकोर्ट ने क्या कहा?
कोर्ट ने कहा कि संविधान लोगों को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार देता है। इस अधिकार और आपराधिक मुकदमे चलाने के बीच की सीमा को धुंधला नहीं होने दिया जा सकता। कोर्ट ने कहा, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा होने वाले आंदोलनों को रोकने के लिए मुकदमे दर्ज नहीं किए जाने चाहिए, बशर्ते प्रदर्शनकारी कानून अपने हाथ में न लें। हिंसा न करें। सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मुंबई में किरायेदारों की मनमानी पर पुलिस का एक्शन: फ्लैट खाली कराने का पहला आदेश; अब देना होगा दोगुना किराया
विज्ञापन
विज्ञापन


किसके खिलाफ दर्ज की गई थी एफआईआर?
हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के रहने वाले निष्कर्ष निमगड़े के खिलाफ दर्ज एफआईआर और आरोपपत्र रद्द कर दिया। 

मामला क्या हुआ था?
निमगड़े इस साल जनवरी में नांदगांव गांव में खराब सड़कों के खिलाफ हुए आंदोलन में शामिल हुए थे। गांव के लोगों ने यह आंदोलन एक सड़क हादसे के बाद किया था। खराब सड़क के कारण एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

लोगों ने सड़क ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद निमगड़े ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर और आरोपपत्र रद्द करने की मांग की थी। पुलिस का दावा था कि प्रदर्शनकारियों ने गैरकानूनी तरीके से एक जगह इकट्ठा होकर सड़क जाम की थी।


कोर्ट ने फैसले में और क्या कहा?
हालांकि, हाईकोर्ट ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 19(1)(बी) लोगों को शांतिपूर्वक और बिना हथियारों के एकत्र होने का अधिकार देता है। कोर्ट ने कहा, इस मौलिक अधिकार पर उचित पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। लेकिन अस्पष्ट आरोपों के आधार पर इस अधिकार को कमजोर या दबाया नहीं जा सकता।

हाईकोर्ट ने टिप्पणी की, संविधान के तहत विरोध प्रदर्शन करने के अधिकार और आपराधिक मुकदमे शुरू करने के बीच की सीमा को धुंधला नहीं होने दिया जा सकता। अगर ऐसी सोच को बढ़ावा मिलता है, तो यह लोकतंत्र के लिए दुखद दिन होगा। कोर्ट ने आगे कहा कि याचिकाकर्ता के खिलाफ आपराधिक मुकदमा शुरू करना न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग करने के अलावा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed