Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal baranagar 26 year old woman murder locked flat mysterious messages from missing phone

पश्चिम बंगाल: बंद फ्लैट में मिला युवती का शव, मोबाइल से आया मैसेज- 'मैं तुम्हारे बीच हूं, पकड़ नहीं पाओगे'

Thu, 12 Nov 2026 03:14 PM IST
अमन मौर्या आईएएनएस, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
आईएएनएस, कोलकाता, पश्चिम बंगाल Published by: अमन मौर्या Updated Thu, 12 Nov 2026 03:14 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के बारानगर में बंद फ्लैट से 26 वर्षीय युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस को एक परिचित युवक पर शक है। मृतका के कपड़े फटे थे और गहने व मोबाइल गायब हैं। इस बीच पीड़ित परिवार को उसके फोन से संदेश मिले- 'मैं तुम्हारे बीच हूं, पकड़ नहीं पाओगे।' पुलिस हत्या के मकसद और आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
west bengal baranagar 26 year old woman murder locked flat mysterious messages from missing phone
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारानगर में एक बंद फ्लैट से 26 वर्षीय युवती का शव मिलने के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका अंजलि साव के शरीर पर मौजूद कपड़े फटे हुए थे। वहीं, परिवार ने उसके मोबाइल फोन, कलाई घड़ी, अंगूठी, ब्रेसलेट और कानों के झुमके गायब होने की जानकारी दी है। इस बीच, मृतका के मोबाइल फोन से परिवार के सदस्यों को मिले रहस्यमयी संदेशों ने मामले को और उलझा दिया है। एक संदेश में लिखा था, 'मैं तुम्हारे बीच हूं, लेकिन तुम मुझे पकड़ नहीं पाओगे।'
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध की पहचान, दूसरे राज्य में भागने का शक
पुलिस ने आवासीय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद एक युवक की पहचान की है। बताया जा रहा है कि वह मृतका को जानता था और दोनों के बीच करीबी संबंध थे। जांचकर्ता इस आशंका की पड़ताल कर रहे हैं कि उनके रिश्ते में आई किसी जटिलता के कारण हत्या की गई हो सकती है।
विज्ञापन


पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इस बात का फायदा तो नहीं उठाया कि अंजलि अपनी बहन और बहनोई के फ्लैट में अकेली रह रही थी। जांच के दौरान संदिग्ध के मोबाइल फोन की लोकेशन भी ट्रैक की गई है। पुलिस को आशंका है कि वह किसी दूसरे राज्य में भाग गया है। हालांकि, जांच प्रभावित न हो, इसलिए अधिकारी फिलहाल इससे जुड़ी अन्य जानकारियां साझा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर मिला शव
यह घटना मंगलवार देर रात सामने आई थी। बारानगर थाना क्षेत्र के लेक पल्ली इलाके में वार्ड संख्या 17 के पास स्थित पांच मंजिला आवासीय इमारत के एक फ्लैट का दरवाजा बंद था। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो वहां अंजलि साव का शव मिला। फ्लैट में उस समय कोई दूसरा व्यक्ति मौजूद नहीं था।

अंजलि की बहन और बहनोई पिछले करीब चार वर्षों से इस फ्लैट में रह रहे थे। हालांकि, कारोबार से जुड़ी व्यस्तताओं के कारण बहनोई हुगली जिले के सेरामपुर में रहने लगे थे। अंजलि कभी-कभी इस फ्लैट में आकर रहती थी, जबकि परिवार का मुख्य आवास पास के डनलप इलाके में है।

सोमवार को फ्लैट के मालिक और अंजलि के बहनोई ने इसकी चाबियां एक पड़ोसी के पास छोड़ दी थीं। मंगलवार दोपहर अंजलि ने पड़ोसी से चाबियां लीं और फ्लैट में चली गई। इसके बाद उसकी बड़ी बहन ने कई बार फोन करके उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

गले और चेहरे पर चोट के निशान, सफेद दुपट्टे से बंधी थी गर्दन
मृतका के एक चचेरे भाई ने गुरुवार को नए आरोप लगाते हुए बताया कि अंजलि के गले और चेहरे पर चोट के निशान थे। उसने यह भी दावा किया कि जब शव मिला, तब उसकी गर्दन पर सफेद रंग का दुपट्टा बंधा हुआ था। शव को बारानगर स्टेट जनरल अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम किया गया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस मौत की असल वजह और घटनाक्रम का पता लगाने में जुटी है।

मृतक के भाई ने क्या बताया?
इस मामले में सबसे चौंकाने वाला घटनाक्रम तब सामने आया, जब अंजलि का गायब मोबाइल फोन कुछ समय के लिए चालू हुआ। मृतका के चचेरे भाई के मुताबिक, परिवार के सदस्यों ने उस नंबर पर सामान्य तौर पर सिर्फ 'हाय' लिखकर संदेश भेजा था। इसके जवाब में एक अप्रत्याशित मैसेज आया। संदेश में लिखा था, 'अगर आप कुछ जानना या पूछना चाहते हैं, तो आपको जवाब मिल जाएगा।' इसके कुछ ही देर बाद एक और संदेश आया, जिसमें लिखा था, 'मैं तुम्हारे बीच हूं, लेकिन तुम मुझे पकड़ नहीं पाओगे।'

इसके तुरंत बाद मोबाइल फोन फिर बंद हो गया। परिवार को संदेह है कि जिस युवक का नाम उन्होंने पुलिस को बताया है, उसी के पास अंजलि का मोबाइल फोन है। परिजनों ने इन संदेशों के स्क्रीनशॉट भी जांचकर्ताओं को सौंप दिए हैं।

कहां पहुंची पुलिस जांच?
पुलिस अब आवासीय परिसर के परिवार के सदस्यों और अन्य निवासियों से पूछताछ कर रही है। जांच का मकसद यह पता लगाना है कि हत्या के आसपास के समय में किसी अनजान व्यक्ति को इमारत में आते-जाते देखा गया था या नहीं।


जांचकर्ता इस सवाल का जवाब भी तलाश रहे हैं कि अंजलि की मौत के बाद उसके अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके परिवार को ऐसे संदेश क्यों भेजे गए। पुलिस इस संभावना की जांच कर रही है कि इन संदेशों के जरिए परिवार को डराने, कोई खास संदेश देने या जांच को भटकाने की कोशिश की गई हो। अपराध के पीछे संभावित मकसद और संदिग्ध की मानसिक स्थिति की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed