{"_id":"6af5a29b70b332593c081468","slug":"maharashtra-20-year-old-woman-loses-hand-after-being-molested-pushed-onto-tracks-suspect-held-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में मनचलों के हौसले बुलंद: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को ट्रेन से धकेला, पीड़िता ने गंवाया एक हाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में मनचलों के हौसले बुलंद: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को ट्रेन से धकेला, पीड़िता ने गंवाया एक हाथ
Thu, 12 Nov 2026 04:57 PM IST
सुनील मेहरोत्रा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: सुनील मेहरोत्रा
Updated Thu, 12 Nov 2026 04:57 PM IST
सार
मुंबई के पालघर जिले के नायगांव रेलवे स्टेशन पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर 20 वर्षीय युवती को आरोपी ने ट्रेन के नीचे धक्का दे दिया। हादसे में युवती का बायां हाथ कट गया। मामले में पुलिस ने 53 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई से सटे नायगांव रेलवे स्टेशन पर 4 नवंबर को लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना 20 साल की एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर 53 साल के एक व्यक्ति ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। महिला दो डिब्बों के बीच की खाली जगह में गिर गई। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसका बायां हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसके बाद डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए कोहनी के नीचे से उसका बायां हाथ काटना पड़ा। इस मामले में भायंदर रेलवे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या की कोशिश व छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।
कहां कैसे हुई वारदात?
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नायगांव पूर्व के वकीपाड़ा निवासी जितेंद्र हिरमुखे (53) के रूप में हुई है, जो कैंसर से पीड़ित है। वहीं, पीड़िता नायगांव में ही रहती है। पुलिस के मुताबिक, 4 नवंबर की शाम पीड़िता लोकल ट्रेन से बोरीवली से विरार जा रही थीं। ट्रेन में काफी भीड़ होने के कारण वह गलती से दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित डिब्बे में चढ़ गई थीं, जिसमें जितेंद्र हिरमुखे भी सफर कर रहा था।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर ट्रेन से धकेला
सफर के दौरान हिरमुखे ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब पीड़िता ने इसका कड़ा विरोध किया और उसे ऐसा करने से रोका, जिसको लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। ट्रेन जब नायगांव स्टेशन पहुंची, तब भी दोनों के बीच कहासुनी जारी थी। आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में आकर हिरमुखे ने पीड़िता को धक्का दे दिया, जिससे वह दो डिब्बों के बीच जा गिरीं। पीड़िता ने जब वहां से उठने की कोशिश की, तभी ट्रेन आगे बढ़ गई। इससे वह ट्रेन की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
पीड़िता ने गंवाया एक हाथ, शिकंजे में आरोपी
घटना के तुरंत बाद पीड़िता को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने चोट की गंभीरता को भांपते हुए उनकी जान बचाने के लिए कोहनी के नीचे से उनका बायां हाथ काट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपना चेहरा रुमाल से ढककर मौके से फरार हो गया था। रेलवे पुलिस ने उसकी तलाश के लिए आसपास के कई इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में चेहरा ढका होने के बावजूद आखिरकार पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया।