फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Balod: 18-Month-Old Girl Dies After Falling into Water-Filled Tub at Home in Dondi Lohara, Chhattisgarh

बालोद: घर में गूंज रही थी किलकारियां, पलभर में पसरा सन्नाटा,खेलते-खेलते पानी भरे टब में डूबी डेढ़ साल की मासूम

Wed, 28 Oct 2026 09:04 AM IST
बालोद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2026 09:04 AM IST
सार

घर के आंगन में खेल रही डेढ़ वर्षीय मासूम की पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन
Balod: 18-Month-Old Girl Dies After Falling into Water-Filled Tub at Home in Dondi Lohara, Chhattisgarh
टब में डूबी बच्ची

विस्तार

जिले के डौंडीलोहारा नगर के राजापार में मंगलवार की शाम एक हृदय विदारक हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे वार्ड व नगर में शोक की लहर है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजापारा निवासी लकी ठाकुर की डेढ़ वर्षीय पुत्री जानू मंगलवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच घर के आंगन में खेल रही थी। उस दौरान घर के सदस्य अपने-अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे और पिता काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। खेलते-खेलते बच्ची आंगन में रखे पानी से भरे बड़े टब के पास पहुंची और संतुलन बिगड़ने से उसमें जा गिरी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: धमतरी: मोबाइल चलाने की बात पर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने डंडे से पीटकर छोटे भाई की हत्या की
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक जब बच्ची नजर नहीं आई तब परिजनों की नजर टब में पड़ी। बच्ची को पानी में बेसुध देख घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में मासूम को लेकर डौंडीलोहारा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जिस घर में कुछ देर पहले मासूम की किलकारियां गूंज रही थीं, वहां अब सन्नाटा और चीत्कार पसरा है। मासूम की असमय मौत से माता-पिता बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed