फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Balod Police awareness campaign Students taught lessons on cyber security and new laws

बालोद पुलिस का जागरूकता अभियान: विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा और नए कानून के पाठ

Fri, 10 Jul 2026 08:01 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 08:01 PM IST
सार

बालोद पुलिस अधीक्षक (SP) योगेश कुमार पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में बालोद पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बघमरा में एक दिवसीय व्यापक जन-जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Balod Police awareness campaign Students taught lessons on cyber security and new laws
बघमरा स्कूल में बालोद पुलिस का जागरूकता अभियान: विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा और नए कानू

विस्तार

बालोद पुलिस अधीक्षक (SP) योगेश कुमार पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में बालोद पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बघमरा में एक दिवसीय व्यापक जन-जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को नए आपराधिक कानूनों, साइबर ठगी से बचाव, यातायात नियमों और नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।

विज्ञापन


नए कानूनों का उद्देश्य त्वरित न्याय: थाना प्रभारी
कार्यक्रम में बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने देश में लागू हुए नवीन आपराधिक कानूनों— भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रमुख प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा कि इन कानूनों का मुख्य उद्देश्य देश की न्याय प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाना है, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने युवाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को समझने की भी सीख दी।
विज्ञापन


अनजान लिंक और 'डिजिटल अरेस्ट' से रहें सावधान
वर्तमान में बढ़ रहे ऑनलाइन अपराधों पर बात करते हुए साइबर प्रभारी एएसआई धरम भूआर्य ने छात्रों को डिजिटल सुरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने सचेत किया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी (OTP), बैंक डिटेल या पासवर्ड साझा न करें। साथ ही फर्जी कॉल, संदिग्ध APK फाइल, लॉटरी के झांसे और 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है, तो बिना समय गंवाए तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सजग शिक्षक का सम्मान और सड़क सुरक्षा की अपील
यातायात प्रभारी रविशंकर पांडे ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता, निर्धारित गति सीमा और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने की अपील की। इस दौरान यातायात नियमों के प्रति अनुशासित रहने वाले विद्यालय के शिक्षक मनीष को पुलिस द्वारा हेलमेट भेंटकर सम्मानित किया गया, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जा सके।

नशामुक्त समाज के लिए पुलिस की मुहीम
शिविर में उपस्थित बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ दिनचर्या और सकारात्मक सोच अपनाने का संकल्प दिलाया गया। बालोद पुलिस ने बताया कि जिले को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए इस तरह के जागरूकता अभियान लगातार सभी थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे हैं।


ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर ओरमा-मेढ़की सरपंच मंजुलता साहू, बघमरा उप सरपंच त्रासदास मानिकपुरी, पूर्व जनपद सदस्य सीता साहू, स्कूल प्राचार्य एस.के. बेक, प्रधान पाठिका रामटेके, वार्ड पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed