{"_id":"6a5edcc67140abcff1074431","slug":"case-registered-against-three-truck-drivers-for-the-abduction-and-gang-rape-of-a-woman-from-kanker-balod-news-c-1-1-noi1492-4525077-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod News: कांकेर की महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन ट्रक चालकों पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod News: कांकेर की महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन ट्रक चालकों पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 21 Jul 2026 09:41 AM IST
बालोद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: बालोद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालोद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कांकेर जिले की रहने वाली एक महिला के साथ अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले की निवासी यह महिला बालोद से दल्लीराजहरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पर्यावरण पार्क के पास बेसुध अवस्था में पड़ी मिली थी। स्थानीय लोगों और राहगीरों की सूचना पर तत्काल डायल 112 की मदद से पीड़िता को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में उपचार के दौरान जब पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया, तो उसने बताया कि तीन अज्ञात ट्रक चालकों ने उसका अपहरण किया और इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। महिला के बयान के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला कांकेर जिले की रहने वाली है। पीड़िता के बयान के आधार पर मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है और घटना की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है। इस वारदात में तीन आरोपी शामिल हैं, जिनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।